एअर इंडिया ने इजरायल उड़ानें 31 मई तक निलंबित की, भारतीय यात्रियों में चिंता बढ़ी

नई दिल्ली

पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बीच एअर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं।

अधिकांश प्रमुख एयरलाइनों ने तेल अवीव मार्ग पर अपनी सेवाएं सस्पेंड की हुई हैं। केवल इजरायली कैरियर जैसे ईएल एएल, इस्त्रा एयर, आर्किया और एयर हाइफा ही कड़ी पाबंदियों के तहत संचालन कर रहे हैं।
दिल्ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

ये भी पढ़ें :  पाकिस्‍तानी एयरबेस प्रतिबंध होने से Air India को तगड़ा झटका... होगा 5000 करोड़ का नुकसान!

एअर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन ने नई दिल्ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित कर दी हैं। उड़ानों के निलंबन ने इजरायल में रहने वाले 40,000 से अधिक भारतीयों के बीच चिंता बढ़ा दी है, जो क्षेत्र में बढ़ते तनाव से बचने या पेशेवर कारणों से भारत यात्रा करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें :  बेंगलुरू में मौसम में तेजी से बदलाव, गर्मी के तेवर हाई

इजरायल छोड़ने वालों को जॉर्डन या मिस्त्र जाना होगा

इजरायल छोड़ने के इच्छुक भारतीयों को भूमिगत सीमा पार कर जॉर्डन या मिस्त्र जाना होगा। तेल अवीव में भारतीय मिशन उन लोगों की सहायता कर रहा है जो विभिन्न तरीकों से यात्रा करना चाहते हैं। दूतावास भारतीय समुदाय के साथ नियमित संपर्क बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें :  सरकार की फिर बैंकों के मर्जर की तैयारी, 43 से घटकर रह जाएंगे 28, जानिए क्या है सरकार का प्लान

अंबेसडर जेपी सिंह और दूतावास की टीम ने शनिवार को इजरायल में भारतीय श्रमिकों और छात्रों के साथ वर्चुअल चर्चा की और उनकी चिंताओं-परेशानियों को सुना। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment