एअर इंडिया का बड़ा फैसला, 24 अक्टूबर तक जेद्दा-रियाद-दम्माम की उड़ानें रद्द

 नई दिल्ली

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मौजूदा हालात देखते हुए जेद्दा, रियाद और दम्माम के लिए 24 अक्टूबर तक अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं. एयरलाइंस ने प्रभावित यात्रियों के लिए टिकट की तारीख में बदलाव और पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया है। 

एयरलाइंस के मुताबिक, बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्री अपनी यात्रा की तारीख बदल सकते हैं. एयरलाइंस ने कहा कि जिन भी यात्रियों के पास 15 अक्टूबर या उससे पहले की कन्फर्म बुकिंग हैं और जिनकी यात्रा की तारीख 9 से 25 अक्टूबर के बीच है. वे 10 नवंबर तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी यात्रा की तारीख एक बार बदल सकते हैं। 

ये भी पढ़ें :  शेयर बाजार में 2026 की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स में 223.54 अंक की बढ़त

एयरलाइंस ने यात्रियों को दिए विकल्प

एयरलाइंस ने यात्रियों को दूसरे स्टेशन से यात्रा का विकल्प भी दिया है. यात्री अपनी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए संबंधित एयरलाइन की सेवा के आधार पर GCC क्षेत्र के किसी दूसरे स्टेशन से अपनी यात्रा दोबारा बुक कर सकते हैं।  

एअर इंडिया ने बताया कि उसके यात्री दुबई या दोहा से आने-जाने के लिए अपनी बुकिंग बदल सकते हैं. एअर इंडिया ने बताया कि उसके यात्री दुबई या दोहा से आने-जाने के लिए अपनी बुकिंग बदल सकते हैं. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री अबू धाबी, अल ऐन, बहरीन, दोहा, दुबई, कुवैत, मस्कट, रास अल खैमाह, सलालाह या शारजाह से आने-जाने के लिए अपनी बुकिंग बदल सकते हैं. एयरलाइंस के मुताबिक, जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं, अगर वे यात्रा नहीं करना चाहते हैं तो वे टिकट का पूरा रिफंड भी ले सकते हैं। 

ये भी पढ़ें :  Kavardha Road Accident : सगाई से लौट रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, 20 से ज्यादा घायल

एयरलाइंस ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब हूतियों की ओर से सऊदी अरब पर हमले जारी हैं. इससे पहले ब्रिटेन ने भी अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की. ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने शुक्रवार को सऊदी अरब की सभी गैर-जरूरी यात्राओं ये बचने की सलाह दी। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment