‘कोस्टल रोड’ से बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ आज 13 सितंबर से खुले

मुंबई
 मुंबई में 'कोस्टल रोड' पर उत्तर की ओर जाने वाले वाहन आज शुक्रवार से बांद्रा-वर्ली 'सी लिंक' में सीधे प्रवेश कर सकेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

'कोस्टल रोड' की अनुमानित लागत करीब 14 हजार करोड़ रुपये है, यह मोटरमार्ग बांद्रा-वर्ली 'सी लिंक' के साथ सीधा संपर्क प्रदान करेगी, जिससे दक्षिण मुंबई और उपनगरों के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा और यातायात सुगम होगा।

ये भी पढ़ें :  गाजियाबाद में बढ़ा आवारा कुत्तों का खतरा, हर दिन 400 लोग ले रहे रेबीज का टीका

बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार 'कोस्टल रोड' और 'सी लिंक' को जोड़ने वाले मार्ग का बृहस्पतिवार दोपहर निरीक्षण करेंगे, उसके बाद इसे अगले दिन वाहनों के आवागमन के लिए खोला जाएगा।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 'कोस्टल रोड' के माध्यम से दक्षिण मुंबई से बांद्रा की ओर जाने वाले वाहन सुबह सात बजे से रात 11 बजे के बीच सीधे 'सी लिंक' में प्रवेश कर सकते हैं, जबकि दक्षिण की ओर जाने वाले वाहनों को 'कोस्टल रोड' के दोनों छोर को 'सी लिंक' से जुड़ने तक मौजूदा मार्ग से ही जाना होगा।

ये भी पढ़ें :  उत्तराखंड में शादी से लौट रहे परिवार की गाड़ी खाई में गिरी, 5 बारातियों की दर्दनाक मौत

यह मार्ग पर चौथा ऐसा उद्घाटन होगा, जिसे चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। इसका दक्षिण-पूर्वी हिस्सा वर्ली से मरीन ड्राइव तक 11 मार्च से संचालित कर दिया गया है।

इससे अब वाहन चालक मरीन ड्राइव से वर्ली तक 15 मिनट से भी कम समय में पहुंच सकते हैं। महत्वाकांक्षी 10.58 किलोमीटर लंबी परियोजना का निर्माण अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था।

ये भी पढ़ें :  नई GST स्लैब लागू, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या पड़ेगा असर? जानें पूरा असर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment