ग्वालियर में 14 हजार से अधिक किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर बेचेेंगे गेहूं

ग्वालियर
 जिले में गेहूं की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदी 15 अप्रैल से शुरू होगी। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों मसलन नर्मदापुरम, उज्जैन आदि में खरीद शुरू हो चुकी है। लेकिन अंचल में गेहूं की फसल इन क्षेत्रों की तुलना में देरी से कटती है। इसलिए 15 अप्रैल या इसके बाद ही खरीद केंद्रों पर पहुंचती है। इसलिए ग्वालियर चंबल में गेहूं की खरीद मध्य अप्रैल से शुरू होती है।

यहां बता दें कि इस बार अंचल में सरकारी समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए 14 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन ने भी खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाएं करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दिए हैं। इसके अलावा किसानों के लिए छाया, पानी आदि के इंतजाम करने के लिए कहा है। जिससे उन्हें परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें :  कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने किया ध्वजारोहण

41 केंद्रों पर होगी खरीदी
गेहूं को सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए व्यवस्थाएं खाद्य आपूर्ति विभाग कर रहा है। विभाग ने जिले भर के विभिन्न क्षेत्रों में 41 केंद्र बनाए हैं। जहां पर किसान मैसेज मिलने के बाद अपनी फसल को बेचने के लिए पहुंचेंगे। यहां पर फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एफसीआइ के लोग गेहूं की गुणवत्ता की जांच करेंगे। जांच में गुणवत्ता युक्त गेहूं को खरीदेंगे।

ये भी पढ़ें :  एमपी के किसानों के लिए मौसम विभाग ने दी चिंता वाली खबर, समय से पहले फसल पकने के कारण गेहूं का दाना पतला रह जाएगा

इस मई के अंतिम दिनों तक चल सकती है गेहूं की खरीद
इस बार मौसम की वजह से गेहूं की बुवाई में देरी हुई और अब कटाई में भी देरी हो रही है। ऐसे में किसानों के गेहूं की खरीद मई के अंतिम दिनों तक जा सकती है। क्योंकि इस बार वर्षा की वजह से गेहूं की चमक व क्वालिटी बिगड़ी है। इसलिए किसान परेशानी में हैं। हालांकि प्रशासन ने कृषि महाविद्यालय के छात्रों को क्वालिटी चेक करने के लिए हर केंद्र पर तैनात करने के लिए भी कहा है, जिससे किसानों के साथ गड़बड़ी न हो।

ये भी पढ़ें :  07113/07114 मचिलीपटनम -दानापुर-मचिलीपटनम कुंभ मेला विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप)

वारदाने की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता
ईरान-अमेरिका के युद्ध की वजह से अभी खरीद केंद्र पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध होने को लेकर अनिश्चितता है। क्योंकि बारदाना प्लास्टिक से बनता है। इसलिए वारदाने की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर आशंका है। हालांकि विभाग के अफसरों का कहना है कि खरीद के लिए पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment