वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI में हलचल, IPL चेयरमैन बोले- ‘अब तो टीम इंडिया में मौका दो’

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर रहे वैभव सूर्यवंशी को अब टीम इंडिया में शामिल करने की मांग तेज हो गई है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने तूफानी प्रदर्शन से ना सिर्फ फैन्स बल्कि क्रिकेट एक्सपर्ट्स को भी प्रभावित किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी के बाद फैन्स पूछ रहे हैं कि वैभव को कब टीम इंडिया में मौका मिलेगा?

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द भारतीय टीम में मौका मिलना चाहिए. उन्होंने अपने X अकाउंट पर लिखा, 'इस आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी कमाल की रही है.अपने प्रदर्शन को देखते हुए यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी निश्चित रूप से टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का हकदार है. इतने प्रतिभाशाली और इतने कम उम्र के खिलाड़ी को चुनने का मौका बहुत कम मिलता है. उसका नाम भारत के सबसे युवा डेब्यूटेंट के रूप में दर्ज होना बिल्कुल जायज है। 

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी ने एमपी को दी केन-बेतवा प्रोजेक्ट की सौगात, बदल जाएगी प्रदेश की तकदीर

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद खास रहा है. उन्होंने न सिर्फ बड़े-बड़े गेंदबाजों पर हमला बोला, बल्कि पावरप्ले में ही मैच का रुख बदलने की क्षमता भी दिखाई. उनकी निरंतरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह ऑरेंज कैप की रेस में भी सबसे आगे चल रहे हैं। 

ये भी पढ़ें :  IND vs IRE: जून में आयरलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम को इस साल आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है और खबरें हैं कि वैभव सूर्यवंशी का नाम चयनकर्ताओं के बीच चर्चा में है. अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। 

आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के नियमों के अनुसार कम से कम 15 साल की उम्र में ही कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकता है. वैभव सूर्यवंशी बीते 27 मार्च को 15 साल के हो चुके हैं, जिससे वह चयन के लिए पूरी तरह पात्र हैं. इससे पहले भी उन्होंने अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। 

ये भी पढ़ें :  राज्यपाल रमेन डेका ने सर्वगजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब को मंत्री पद की शपथ दिलाई

आने वाले समय में भारत का टी20 शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. 2026 एशियन गेम्स (जापान) जैसे बड़े टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए बेहतरीन मंच साबित हो सकते हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर चर्चा और भी तेज हो चुकी है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment