प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी ने राजस्थान को किया परास्त

हैदराबाद
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन के बड़े अंतर से मात दे दी है. इस मैच में जीत के हीरो प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन रहे जिन्होंने 4-4 विकेट लेकर मेहमान टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया। 

ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. अभिषेक शर्मा के गोल्डन डक पर आउट होने के बाद कैप्टन ईशान किशन ने खुद जिम्मेदारी लेते हुए शानदार पारी खेली, हालांकि वो शतक लगाने से चूक गए. उन्होंने 44 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए. हेनरिच क्लासेन ने भी 40 रनों का योगदान दिया. नीतीश कुमार रेड्डी ने 28 और सलिल अरोड़ा ने 26 रन बनाए. इन पारियों की बदौलत एसआरएच ने 20 ओवर में 216/6 का स्कोर बनाया। 

ये भी पढ़ें :  KKR आज हो सकता है IPL 2026 से बाहर, एक और हार नहीं होगी बर्दाश्त

हिंगे-हुसैन ने बने SRH के मैच विनर
217 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई. पहले ही ओवर में प्रफुल्ल हिंगे ने आरआर के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया और मैच का रुख अपनी टीम की तरफ मोड़ लिया. डेब्यू करने वाले इस गेंदबाज ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पलेलियन की राह दिखाई. इस काम में उनका साथ साकिब हुसैन ने बखूबी निभाया, जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए, बाकी 2 शिकार ईशान मलिंगा ने बनाए और इस तरह पूरी राजस्थान टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. हिंगे को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। 

ये भी पढ़ें :  FIFA वर्ल्ड कप से पहले नया विवाद, ईरान ने अमेरिका पर लगाया गंभीर आरोप

वैभव सूर्यवंशी पहली बार ‘गोल्डन डक’ का शिकार
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में सबकी नजरें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन इस बार नतीजा बिल्कुल उल्टा निकला. शानदार फॉर्म में चल रहे इस वैभव को हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पहली ही गेंद पर आउट होकर गोल्डन डक का सामना करना पड़ा। 

इससे पहले सूर्यवंशी इस सीजन में 52, 31, 39 और 78 जैसी दमदार पारियां खेल चुके थे, लेकिन इस मैच में उनका खाता भी नहीं खुल सका. यह उनके IPL करियर का पहला गोल्डन डक रहा. इससे पहले वह 2025 में एक बार शून्य पर आउट हुए थे, लेकिन तब उन्होंने दो गेंदें खेली थीं। 

ये भी पढ़ें :  ऋषभ पंत ने Lucknow Super Giants संग राम मंदिर में टेका माथा, IPL से पहले जीत की मांगी दुआ

ईशान किशन का तूफान
दूसरी ओर, ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 91 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे. किशन ने Heinrich Klaasen (40 रन) के साथ 88 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उनकी इस पारी के दम पर हैदराबाद ने 216 रन बनाए। 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment