Ai+ Nova 2 5G लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ दमदार फीचर्स

भारत के होम ग्रोन टेक ब्रांड Ai+ ने हाल ही में अपनी Nova 2 Series को लॉन्च किया था। इस सीरीज के बजट फोन Ai+ Nova 2 5G आज से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। Ai+ Nova 2 5G की सबसे बड़ी खासियतें इसमें मिलने वाला 50MP कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी की हल्की बौछारों (स्प्लैश) से सुरक्षित रहता है। अगर आप आपने लिए सस्ते में प्रीमियम फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो ये फोन आपके लिए बेस्ट हैं। आइये आपको डिटेल्स में बताते हैं इस फोन की पहली सेल में मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स:

ये भी पढ़ें :  व्यापमं के माध्यम से वर्ष 2012 में हुई परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के चलते अब 45 परिवहन आरक्षकों की सेवा समाप्त

भारत में Ai+ Nova 2 की कीमत और फर्स्ट सेल ऑफर्स
भारत में Ai+ Nova 2 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 8,999 रुपये है। वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदने पर 450 रुपए का कैशबैक मिलेगा जिसके बाद आप फोन को 8549 रुपए में खरीद पाएंगे। फोन पर एक्सचेंज छूट भी मिल जाएगी एक्सचेंज डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर है। Ai+ Nova 2 5G को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल कलर में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट, अभीरा- अरमान की जिंदगी में नया तूफान

Ai+ Nova 2 5G की 5 बड़ी खासियतें
1. Ai+ Nova 2 5G फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ रहता है।

2. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर बना है। यह फोन 4GB और 6GB RAM के साथ आता है, साथ ही 64GB और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।

3. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है, जो इस कीमत में काफी अच्छा माना जाता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- भारत की विकास क्षमता को विश्व बैंक और आईएमएफ संस्थाओं ने स्वीकार किया

4. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

5. यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित NxtQ OS पर चलता है और इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे जरूरी फीचर्स भी मिलते हैं। कुल मिलाकर, यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो कम बजट में 5G, बड़ी बैटरी और स्मूथ डिस्प्ले चाहते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment