IPL 2026: वैभव का विकेट लेते ही वरुण ने रचा ‘दोहरा शतक’, T20 क्रिकेट में इतिहास

 नई दिल्ली
वरुण चक्रवर्ती ने दमदार वापसी करते हुए रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शानदार स्पेल डाला और राजस्थान रॉयल्स को 155/9 के स्कोर पर रोक दिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में उन्होंने इतिहास भी रच दिया. वरुण चक्रवर्ती अब T20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 155 पारियों में हासिल की, जिससे उन्होंने Kuldeep Yadav (160 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

ये भी पढ़ें :  फॉर्मूला-1 2026: रेड बुल ने सीजन के लिए पेश की नई लिवरी, बदला अंदाज़

सबसे तेज 200 T20 विकेट लेने वाले भारतीय (पारियों के हिसाब से)

* अर्शदीप सिंह – 151
* वरुण चक्रवर्ती – 155
* कुलदीप यादव – 160
* जयदेव उनादकट – 162
* मोहम्मद शमी – 165

कैसे आया ऐतिहासिक विकेट?
चक्रवर्ती ने अपना 200वां विकेट वैभव सूर्यवंशी को आउट कर हासिल किया. उन्होंने अपनी पहली ही ओवर में फ्लाइटेड गेंद पर बल्लेबाज़ को फंसाया, जहां डीप मिडविकेट पर Ramandeep Singh ने कैच पकड़ा. राजस्थान ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए तेज शुरुआत की. Yashasvi Jaiswal और सूर्यवंशी ने पावरप्ले में 63 रन जोड़े. चक्रवर्ती ने 3/14 का शानदार स्पेल डाला. उन्होंने एक ही स्पेल में लगातार ओवर डालते हुए राजस्थान की कमर तोड़ दी। 

ये भी पढ़ें :  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक चौथा टी20 मैच आज, भारत की नजरें श्रृंखला जीतने पर

इस मुकाबले की बात करें तो राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. लेकिन जैसे ही वैभव और सूर्यवंशी का विकेट गिरा. केकेआर के गेंदबाजों ने शिकंजा कस लिया और पूरी टीम को 155 के स्कोर पर ही रोक दिया। 

वरुण ने कमाल की गेंदबाजी की. उनके लिए ये स्पेल इसलिए भी शानदार है क्योंकि लंबे समय से वरुण फॉर्म में नहीं दिखे हैं. विकेटों के लिए उन्हें जूझते पाया गया है, जिसका खामियाजा केकेआर को भी भुगतना पड़ा. केकेआर इकलौती टीम है जिसे इस सीजन जीत के लिए तरसना पड़ा है. लेकिन अब धीरे-धीरे केकेआर की टीम रंग में दिख रही है। 

ये भी पढ़ें :  FIFA World Cup: बेल्जियम ने अमेरिका को 4-1 से रौंदा, मेजबान टीम का टूटा खिताब जीतने का सपना

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment