20 हजार रुपये में OnePlus Nord CE 6 सीरीज लॉन्च, डुअल चिपसेट और पावरफुल परफॉर्मेंस

OnePlus भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जो उसकी किफायती सीरीज का हिस्सा होगा. अपकमिंग हैंडसेट का नाम OnePlus Nord CE 6 है. कंपनी ने OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite की लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है, जो 7 मई को लॉन्च होगा.

OnePlus Nord CE 6 के स्पेसिफिकेशन्स  
ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स का खुलासा हो चुका है. लिस्ट डिटेल्स के मुताबिक, OnePlus Nord CE 6 में 144 Hz का रिफ्रेश डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K (1.5 रेजोल्युशन) सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा. इसमें आई केयर प्रोटेक्शन फीचर भी शामिल है.

ये भी पढ़ें :  महाशिवरात्रि पर 3 मनोकामना पूरक योग, चार प्रहर पूजा और शुभ मुहूर्त का विशेष संयोग

मिलेगी 8000mAh की बैटरी
OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसको लेकर दावा किया है कि यह बैटरी करीब ढाई दिन तक का बैटरी बैकअप देगी. हालांकि अभी तक चार्जर स्पीड की जानकारी का खुलासा नहीं किया है.

मिलेगी पावरफुल परफॉर्मेंस
OnePlus Nord CE 6 में डुअल चिपसेट का फायदा मिलेगा. इसमें Snapdgragon 7 सीरीज का चिपसेट यूज किया है, जिसकी मदद से यूजर्स को बेहतर परफोर्मेंस मिलेगी.

ये भी पढ़ें :  2026 का पहला चंद्र ग्रहण शुरू: शाम 6:48 बजे मोक्ष, भारत में 20-25 मिनट दिखेगा ‘ब्लड मून’

OnePlus Nord CE 6 Lite भी होगा लॉन्च
भारत में 7 मई को OnePlus Nord CE 6  Lite को भी लॉन्च किया जाएगा. इसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसमें भी 144Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा, जो बेहतरीन परफोर्मेंस देता है.

OnePlus Nord CE 6 Lite में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसको लेकर दावा किया है कि एक बार फुल चार्जिंग के बाद करीब 2 दिन की बैटरी बैकअप मिलेगा. 6 साल तक बैटरी हेल्थ की जानकारी दी गई है.

ये भी पढ़ें :  ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत बनने से पहले अक्षय खन्ना ने क्यों किया था इनकार?

OnePlus Nord CE 6  और OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कीमत को लेकर लीक्स डिटेल्स शेयर की है. ये हैंडसेट 20 हजार रुपये की कीमत में खरीदे जा सकेंगे. 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment