ऑपरेशन एंटी-वायरस’ और वज्र प्रहार,डीग में 18 साइबर ठग गिरफ्तार

डीग

डीग के मेवात क्षेत्र में संगठित अपराध और साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया. शुक्रवार (24 अप्रैल) को ठगों के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए ‘ऑपरेशन एंटी-वायरस' और ‘वज्र प्रहार' के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस ने जुरहरा थाना क्षेत्र के कलतरिया के जंगलों और भंडारा गांव की सीमा में करीब 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. इस मेगा ऑपरेशन में कुल 18 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से 11 आरोपी नकली सोने की ईंट दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े हैं, जबकि 4 आरोपी साइबर फ्रॉड में लिप्त पाए गए. इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे 3 वांछित अपराधियों को भी दबोचा गया है.

ये भी पढ़ें :  जापान में खोजा गया असली नोबिता का शहर, यूजर्स की यादें हो गईं ताजा

कई गाड़ियां, मोबाइल और फर्जी सिम जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी की रकम से खरीदी गई थार, स्कॉर्पियो जैसी कई गाड़ियां भी जब्त की. साथ ही नकली पीतल की ईंटें, 4 एंड्रॉयड मोबाइल और 7 फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस ने आरोपियों को नहीं लगने दी भनक
एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने कार्रवाई के निर्देश दिए. इस दौरान 2 डीएसपी, 4 थानाधिकारी और डीएसटी-क्यूआरटी टीम समेत करीब 50 पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी, जिससे आरोपियों को भागने का मौका नहीं दिया.

ये भी पढ़ें :  भारत पर अमेरिका का बड़ा कदम: 27 अगस्त से लागू होंगे 25% अतिरिक्त टैरिफ

ब्लैकमेलिंग से लेकर ठगी तक का नेटवर्क
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पीतल की ईंटों को पॉलिश कर ‘प्राचीन सोना' बताकर लोगों को ठगते थे. जबकि साइबर ठग सोशल मीडिया और फर्जी आईडी के जरिए ब्लैकमेलिंग करते थे. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और बैंक खातों की जांच कर रही है, जिससे और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment