Gwalior में खौफनाक वारदात, बहन को लेने पहुंचे भाई पर ससुराल में हमला; गला रेता

ग्वालियर.

शहर के थाटीपुर इलाके में एक युवक पर उसकी बहन के ससुराल में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। युवक अपनी बहन को ससुराल से लेने गया था, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार मुरैना निवासी देवेंद्र रजक एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

उसकी बहन की शादी थाटीपुर स्थित मेहरा कालोनी निवासी सोनू जाटव से हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की जाती थी।

ये भी पढ़ें :  होली पार्टी के बाद खौफनाक वारदात: तीन दोस्तों ने पकड़ा, चौथे ने सीने में घोंपा चाकू

बहन को लेने पहुंचे भाई पर हमला
परिवार में शादी होने के कारण देवेंद्र अपनी बहन को लेने शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचा। दोपहर में पहुंचने के बाद उसने काफी देर तक बहन को साथ भेजने की गुहार लगाई, लेकिन ससुराल पक्ष ने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

पति, देवर और ससुर ने मिलकर किया हमला
रात के समय सोनू जाटव ने देवेंद्र पर हमला कर दिया। जब उसने बचने की कोशिश की, तो उसका भाई कृष्णा और पिता रामौतार रजक भी वहां पहुंच गए। तीनों ने मिलकर देवेंद्र के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई बहन को भी नहीं बख्शा गया और उसे भी पीटा गया।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए सरकार ने नया फरमान जारी किया ,अब ऑनलाइन ई-साइन अनिवार्य होगा

चाकू से गले पर किए वार, हालत गंभीर
हमले के दौरान आरोपितों ने देवेंद्र के गले पर चाकू से तीन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार
अस्पताल से मिली सूचना के बाद थाटीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि घटना के बाद से सभी आरोपित फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें :  कार्य में लापरवाही के चलते तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, एक अधिकारी निलंबित

एफआइआर दर्ज
बहन के घर आए युवक पर बहन के पति, देवर और ससुर ने हमला कर दिया। यह लोग महिला को भी प्रताड़ित कर रहे थे। एफआइआर दर्ज कर ली है।
-विपेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी, थाटीपुर

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment