सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन 28 अप्रैल से, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

 ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन उतना ही महत्वपूर्ण कहलाता है, जितना की सूर्य का गोचर. कहते हैं कि सूर्यदेव जिनपर मेहरबान होते हैं उनकी किस्मत सोने जैसी चमकने लगती है. दरअसल, द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य देवता 28 अप्रैल यानी कल नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य शुक्र के भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 11 मई तक इसी स्थान पर विराजमान रहेंगे. भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और सूर्य-शुक्र के बीच दुश्मनी का रिश्ता होता है. जो कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है. साथ ही, उन राशियों को आर्थिक जीवन में नुकसान हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को अगले 14 दिनों तक सावधान रहना होगा.

ये भी पढ़ें :  क्या मोबाइल को खत्म कर देगा SIM वाला इयरफोन? Plaud One TWS में मिलेंगे AI फीचर्स

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन थोड़ा मुश्किल समय लेकर आ सकता है. इस दौरान ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, जिससे आपके काम की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. पैसों से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर किसी नए निवेश से फिलहाल दूरी बनाकर रखें. बड़े फैसले लेने से बचना होगा. घर-परिवार में भी कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा मानसिक उलझन वाला हो सकता है. काम पर ध्यान देने के बजाय आप बेवजह की चिंताओं में घिरे रह सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों को अचानक ट्रांसफर जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा. पैसों के मामले में भी सावधानी जरूरी है, क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं. अगर आप सही तरीके से बजट बनाकर चलेंगे तो स्थिति संभाल सकते हैं. अपनी सेहत को नजरंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.

ये भी पढ़ें :  एमपी में झमाझम बारिश ने भरे धान के खेत, किसानों के चेहरे पर खुशी

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य का यह बदलाव आर्थिक मामलों में दबाव ला सकता है. अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आपका बजट बिगड़ सकता है. परिवार में किसी की सेहत खराब होने से भी चिंता बढ़ सकती है. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी कार्यस्थल का माहौल पूरी तरह अनुकूल नहीं रहेगा, जिससे काम में मन कम लग सकता है.

ये भी पढ़ें :  नाहिद राणा की आग उगलती गेंदबाजी, पाकिस्तान चारों खाने चित; पहले वनडे में बांग्लादेश ने दी करारी शिकस्त

सूर्य देव की कृपा के लिए उपाय
– रोजाना या रविवार के दिन सुबह सूर्यदेवता को अर्घ्य दें.
– आदित्य हृदय स्तोत्र या गायत्री मंत्र का जाप करें.
– रविवार के दिन गरीबों को दान करें.
– तांबे के बर्तन में पानी पीना और तांबे का उपयोग करना भी सूर्य को मजबूत करने में सहायक माना जाता है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment