Breaking
10 Nov 2026, Tue

पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, घरेलू विवाद को माना जा रहा कारण

रायपुर.

राजधानी रायपुर से दुखद खबर सामने आई है, जहां पूर्व विधायक धनीराम साहू के पुत्र जय साहू ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है। 45 वर्षीय जय साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दी।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। शुरुआती तौर पर घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  कोटा में MBBS छात्र ने की आत्महत्या, माता-पिता से मांगी माफी

पंडरी थाना पुलिस जांच में जुटी: पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें :  शराब घोटाला: कोर्ट ने EOW ऑफिस के CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश दिया

परिवार और परिचितों से पूछताछ: कारणों की तलाश जारी
पुलिस अब परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जय साहू ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि: पिता रहे चुके हैं विधायक
बताया जा रहा है कि जय साहू के पिता धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उन्होंने जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई थी।

ये भी पढ़ें :  सूरत मंदिर के बाथरूम में मिलीं 2 छात्राएं, बेहोशी के इंजेक्शन और ChatGPT से सुसाइड का तरीका पूछा

संवेदनशील मामला: सच्चाई सामने आने का इंतजार
यह मामला फिलहाल संवेदनशील बना हुआ है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *