राजस्थान-कोटा में मासूम को जूतों से पीटा, निर्वस्त्र कर जबरन डांस करवाया

कोटा.

कोचिंग सिटी कोटा से मानवता को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक 8 साल के मासूम के साथ बेरहमी करते कुछ युवकों ने बच्चे को निर्वस्त्र कर डांस करवाया और जूते से पिटाई कर खुद को चोर बुलवाया। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें :  ओंकारेश्वर पहुंचे CM मोहन यादव, सपत्नीक किए ज्योतिर्लिंग दर्शन; 2200 करोड़ के पंचायतन मंदिर का शिलान्यास

वीडियो सामने आने पर शहर एसपी अमृता दुहान ने संज्ञान लिया और आरके पुरम थाना पुलिस बच्चे के बारे में जानकारी जुटाकर उसके घर तक पहुंची। आरके पुरम थाना अधिकारी अजीत बगडोलिया ने बताया मामला सामने आने के बाद परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए 3705 पदों पर आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू

चोरी का आरोप लगाकर की बेरहमी
कोटा के महावीर नगर क्षेत्र में मेला लगा हुआ था। बच्चा महावीर नगर क्षेत्र में ही बस्ती में रहता है। मेले में कुछ युवकों ने मासूम पर तार चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया और घेरकर उसकी पिटाई की। इसके बाद उसके कपड़े उतारकर जबरदस्ती डांस करवाया गया। पांच-सात युवक मासूम को घेर कर खड़े थे। ये युवक उसे डरा-धमकाकर डांस करवाते वीडियो में नजर आ रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment