अंडरवियर में छिपाकर ब्रांडेड कपड़ों की चोरी, CCTV में कैद हुई कर्मचारी की करतूत

रीवा

 शहर में चोरी का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश चौराहे में संचालित एक कपड़ा दुकान में काम करने वाला कर्मचारी ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आरोपी बेहद शातिर तरीके से कपड़ों को अपने अंडरवियर और पैंट में छिपाकर दुकान से बाहर ले जाता था। फिलहाल लगातार हो रही चोरी से परेशान दुकान संचालक ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो पूरा मामला उजागर हो गया।

ये भी पढ़ें :  शत प्रतिशत संस्थागत ही प्रसव हो तथा अर्थोपिडियक से संबंधित सभी उपकरणो की उपलंब्धता स्टाक में अनिवार्य रूप से रहे : कलेक्टर

सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज

जानकारी के अनुसार शहर के प्रकाश चौराहे स्थित जेडी फैमिली शॉप के संचालक जितेंद्र खुबानी की कपड़ों की दुकान में करीब 6 से 7 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन्हीं में से एक कर्मचारी आशीष सिंह पर दुकान के माल में कमी को लेकर संदेह हुआ। शुरुआत में तो यह कमी सामान्य समझी गई, लेकिन जब लगातार स्टॉक कम होने लगा तो संचालक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालना शुरू किया।

ये भी पढ़ें :  केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की गाइड लाइन्स के अनुसार एम.पी. ट्रांसको की स्काडा प्रणाली का हुआ उन्नयन: ऊर्जा मंत्री

 

Share

Leave a Comment