SRH vs KKR: हैदराबाद में जीत की जंग, टॉप पर पहुंचने का सुनहरा मौका

हैदराबाद

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रविवार को सीजन का 45वां मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें जीत के क्रम को जारी रखना चाहेंगी। एसआरएच को शुरुआती 4 मुकाबलों में सिर्फ 1 ही जीत नसीब हुई थी, लेकिन इसके बाद गेंदबाजी आक्रमण में किए गए सुधारों की बदौलत 'ऑरेंज आर्मी' ने लगातार पांच मुकाबले अपने नाम किए। अगर एसआरएच इस मैच को अपने नाम करती है, तो यह टीम 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। पैट कमिंस की वापसी ने टीम को मजबूती दी है।

ये भी पढ़ें :  पंजाब के कोच कह गए बड़ी बात, KKR एक अंक से खुश है या दुखी, IPL 2025 में क्यों बदले-बदले नजर आ रहे प्रभसिमरन?

पिछले 2 मैच जीतकर आ रही केकेआर
दूसरी ओर, केकेआर के लिए यह सीजन संघर्षपूर्ण रहा। इस टीम ने शुरुआती 6 में से 5 मुकाबले गंवा दिए, जबकि एक मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इसके बाद केकेआर लगातार दो मैच अपने नाम करते हुए पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंची। एसआरएच के खिलाफ इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के खेमे में मथीशा पथिराना अपना डेब्यू कर सकते हैं। श्रीलंका के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को उनके अनोखे गेंदबाजी एक्शन के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें :  जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड में बुरे फंसे, दिल्ली HC ने फोन रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 31 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर ने 19 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि एसआरएच को 11 मुकाबलों में जीत मिली। एक मैच टाई पर समाप्त हुआ था।

मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
कोलकाता नाइटराइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती

ये भी पढ़ें :  चिन्नास्वामी में नहीं भरेंगी 11 सीटें: भगदड़ पीड़ितों की याद में RCB-KSCA का बड़ा फैसला

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment