ताजमहल के मुख्य गुंबद से पानी टपकने के वायरल वीडियो को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने ASI पर कसा तंज

नई दिल्ली
ताजमहल के मुख्य गुंबद से पानी टपकने के वायरल वीडियो को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) पर तंज कसा है। ओवैसी ने कहा कि ऐतिहासिक इमारत से सैकड़ों करोड़ कमाने के बाद भी एएसआई इसकी देखभाल नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कहा, एएसआई भारतीय संस्कृति के बड़े प्रतीक की रखवाली नहीं कर पा रहा है। वही एएसआई दावा करता है कि वक्फ की भी इमारतें उसे सौंप दी जाएं ताकि उनकी देखरेख हो सके। वही बात है कि 10वीं में फेल होने वाला पीएचडी करना चाहता है।

ये भी पढ़ें :  असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- टीटीडी हिंदू धर्म का बोर्ड है और वक्फ मुसलमान धर्म का बोर्ड है

ASI ने क्या कहा?
एएसआई के एक वरिष्ठ अधइकारी ने कहा कि आगरा में भारी बारिश के चलते गुंबद से पानी का रिसाव हुआ है। उन्होंने कहा,जांच के बाद पता चला कि मुख्य गुंबद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यह पानी रिसाव की वजह से नीचे तक पहुंचा है। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी गुंबद को चेक किया गया है। बता दें कि गुरुवार को एक 20 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि ताजमहल के गुंबद से पानी टपक रहा है। एक टूर गाइड ने कहा, ऐतिहासिक इमारतों को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। ये इमारतें ही पर्यटने से जुड़े लोगों की उम्मीद हैं। इनसे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है।

ये भी पढ़ें :  असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से यह सवाल भी पूछा कि अगर हम पाकिस्तान को पानी नहीं देंगे तो उसे कहां स्टोर करेंगे

बता दें कि ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहां ने बनवाया था। इसे बनाने में 20 साल का वक्त लगा था। 1632 से 1653 तक इसका निर्माण कार्य चला। कहा जाता है कि शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में इसे बनवाया था। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर में शामिल किया है। यह इमारत सफेद संगमरमर से बनी है। हर साल दुनियाभर से लाखों लोग इसे देखने के लिए आते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment