Madhya Pradesh High Court का समय फिर बदला, अब सुबह 10 बजे से शुरू होगी सुनवाई

जबलपुर

हाई कोर्ट की स्थापना के बाद दूसरी बार न्यायालयीन समय बढ़ाया गया है। हाई कोर्ट में अब पंद्रह मिनट अधिक कार्य होगा। सुबह 10.15 की जगह अब हाईकोर्ट में सुनवाई सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। नया नियम शुक्रवार से ही लागू हो जाएगा।

हाई कोर्ट के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार (न्यायिक) समीर कुलश्रेष्ठ ने मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के निर्देश पर इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  शुभेंदु अधिकारी का बड़ा हमला! अब अभिषेक बनर्जी पर साधा निशाना, डायमंड हार्बर पहुंचेंगी CM

उल्लेखनीय है कि पूर्व में हाई कोर्ट के काम का समय सुबह 10.30 से सायं 4.30 तक था। इस बीच विश्राम की अवधि 1.30 से 2.30 बजे तक थी। तीन जनवरी 2022 को इसमें संशोधन किया गया था।

संशोधित समय के अनुसार सुबह 10.15 से सायं 4.30 तक न्यायालयीन कार्य हो रहा था। विश्राम की अवधि दोपहर 1.30 से 2.15 तक है। नए आदेश के तहत भोजनावकाश या कोर्ट उठने के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। कामकाज सुबह दस बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें :  एमपी के मौसम का मिजाज फिर बदला, रातों-रात लुढ़का पारा, ठंड के साथ शीतलहर जैसी स्थिति

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment