मार्श के तूफान में उड़ी CSK, आकाश सिंह ने शानदार प्रदर्शन से लूटी महफिल

लखनऊ
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-59 में शुक्रवार (15 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ ने चेन्नई पर सात विकेट से जीत हासिल की. लखनऊ को जीत के लिए 188 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 16.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. लखनऊ की जीत में मिचेल मार्श (90 रन) की अहम भूमिका रही। 

इस हार के चलते चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. अब सीएसके को बाकी दो मैच जीतने होंगे, तभी कुछ बात बनेगी. बाकी दोनों मैच जीतने के बावजूद नेट-रनरेट पर जाकर मामला फंस सकता है. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है. सीएसके के 12 पॉइंट्स हैं. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और वो प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है. एलएसजी ने 12 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीते हैं और उसके 8 अंक हैं। 

रनचेज में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत तूफानी रही. मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने मिलकर पहले विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में मार्श ने अटैकिंग रोल निभाया. मार्श ने सिर्फ 21 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. वहीं इंग्लिस ने भी कुछ दर्शनीय शॉट्स लगाए. मार्श-इंग्लिस की पार्टनरशिप को आखिरकार मुकेश चौधरी ने तोड़ा, जिन्होंने इंग्लिस को चलता किया. इंग्लिस ने 3 चौके और एक सिक्स की मदद से 32 गेंदों पर 36 रनों का योगदान दिया। 

ये भी पढ़ें :  लखनऊ को पंजाब ने 37 रनों से हराया, अर्शदीप ने झटके 3 विकेट, प्रभसिमरन ने खेली 91 रनों की पारी

ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे मिचेल मार्श दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए और अपना शतक नहीं पूरा कर पाए. मार्श ने 9 चौके और सात छक्के की मदद से 38 बॉल पर 90 रनों की पारी खेली. अब्दुल समद ने निराश किया और वो सिर्फ 7 रन बनाकर स्पेंसर जॉनसन की गेंद पर बोल्ड हुए. यहां से निकोलस पूरन ने तूफानी बैटिंग कर लखनऊ को जीत दिला दी. पूरन ने चार छक्के और एक चौके जड़ते हुए 17 बॉल पर नाबाद 32 रन बनाए। 

आकाश सिंह ने लूट ली महफिल 
लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ( Akash Singh) ने सिर्फ अपनी गेंदबाजी से नहीं, बल्कि अनोखे अंदाज से भी सुर्खियां बटोरीं। 

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings के खिलाफ सीजन का पहला मैच खेल रहे इस यंग तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 बड़े विकेट झटके और हर विकेट के बाद जेब से निकली एक पर्ची ने पूरे स्टेडियम और सोशल मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।  

ये भी पढ़ें :  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुए

बाएं हाथ के इस पेसर ने CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट कर मैच का रुख बदल दिया. विकेट लेने के बाद आकाश बार-बार अपनी जेब से एक मुड़ी हुई पर्ची निकालकर दिखाते नजर आए. इसके बाद फैन्स के बीच चर्चा शुरू हो गई कि आखिर उस पर्ची में लिखा क्या है। 

मिड-इनिंग इंटरव्यू में आकाश सिंह ने खुद इस वायरल सेलिब्रेशन का राज खोला. उन्होंने कहा कि उस पर्ची में कोई सीक्रेट मैसेज नहीं था, बल्कि वह खुद को मोटिवेट करने का तरीका था। 

आकाश स‍िंह से जब पूछा गया कि आपके पेपर सेल‍िब्रेशन के पीछे की कहानी क्या है? इस पर उन्होंने कहा- ये चीज मुझे मोट‍िवेशन देती है. इसके पीछे कोई और कारण नहीं है. आपने देखा होगा कि उस नोट पर लिखा था- अक्की ऑन फायर, और आकाश सिंह को पता है कि टी20 में विकेट कैसे लिए जाते हैं.  कई बार ये फॉर्मूला काम करता है तो कई बार यह काम नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें :  मुंबई इंडियंस ने KKR को 6 विकेट से हराया, रोहित और रिकेटन की तूफानी पारी

24 साल के आकाश सिंह के लिए यह प्रदर्शन बेहद खास रहा क्योंकि उन्हें पूरे सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला था. लंबे इंतजार के बाद मौका मिलने पर उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया। 

आकाश ने साफ कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ IPL खेलना नहीं, बल्कि मैच पर दबदबा बनाना है. उन्होंने कहा- जब आप IPL में आते हैं तो सिर्फ खेलने नहीं, बल्कि डॉमिनेट करने आना चाहिए. मेरा फोकस हमेशा बड़े विकेट लेने पर रहता है। 

उन्होंने माना कि T20 क्रिकेट में सिर्फ स्किल नहीं, मानसिक मजबूती भी बेहद जरूरी होती है. आकाश बोले- आपको स्किल के मामले में एक कदम आगे रहना होता है, लेकिन मानसिक रूप से मजबूत होना भी उतना ही जरूरी है. अगर आप मानसिक तौर पर विपक्ष पर हावी नहीं हो सकते तो लगातार आगे बढ़ना मुश्किल है। 

सीजन भर बेंच पर बैठने के बावजूद आकाश ने अपनी मेहनत जारी रखी. उन्होंने कहा; जब आप लगातार IPL मैच नहीं खेल रहे होते, तब खुद को लगातार पुश करना पड़ता है. पूरे सीजन और ऑफ सीजन में मैंने लगातार मेहनत की और उसका फायदा अब मिला। 
 

लखनऊ vs चेन्नई h2h
कुल IPL मैच: 8
लखनऊ ने जीते: 4
चेन्नई ने जीते: 3
बेनतीजा: 1

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment