भोपाल में उपभोक्ताओं को जारी हुए नोटिस, बिजली मीटरों की होगी KYC

भोपाल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जिन घरों में दो मीटर लगे हुए हैं, उन्हें बिजली कंपनी ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। साथ ही बिजली कंपनी दो मीटर की जांच करने के लिए उपभोक्ताओं की केवाईसी (KYC) शुरू कर दी है, ताकि एक घर में दो मीटर लगाकर सब्सिडी लेने वालों के मीटर कनेक्शन काटा जा सके।
समस्त बिजली उपभोक्ता ध्यान दें

    बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं की समग्र आईडी के माध्यम से केवाईसी प्रक्रिया शुरू की है। यह प्रक्रिया निष्ठा एप और उपाय एप के माध्यम से की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  ग्रामीण विकास में रोजगार सहायकों की महत्वपूर्ण भूमिका, राज्य सरकार इनके हित की चिंता करेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    कंपनी ने उपभोक्ताओं को सावधान किया है कि प्रक्रिया के दौरान उनके मोबाइल नंबर समग्र पोर्टल पर पंजीकृत हों और इंटरनेट कनेक्शन मजबूत हो।

    इससे ओटीपी प्राप्त करने में कोई समस्या न आएगी। कमजोर कनेक्टिविटी के कारण कभी-कभी ओटीपी प्राप्त करने में देरी हो सकती है।

  यदि किसी उपभोक्ता को केवाईसी करते समय कोई समस्या होती है, तो वे कंपनी के टोल-फ्री नंबर या कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  सीएम हेल्पलाइन एवं संबल योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही स्वीकार्य नहीं : श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन

अब समय के आधार पर तय होगी बिजली की दरें

इस बीच, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने गैर घरेलू और औद्योगिक कनेक्शनों के लिए नया टैरिफ प्लान लागू किया है। अब समय के आधार पर बिजली की दरें तय की जाएंगी।

मसलन सौर घंटों (दिन के समय) बिजली का उपयोग करने के दौरान उपभोक्ता को ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पीक अवधि (शाम के बाद) बिजली का उपयोग करने पर 20 प्रतिशत का अधिभार देना होगा। ऐसी स्थिति में गैर घरेलू और औद्योगिक कनेक्शनधारियों के लिए मुश्किलें हो गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment