कार सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर स्कूटी सवार मां-बेटियों से लूटे मोबाइल-गहने, एक की मौत

अंबिकापुर

प्रदेश के सरहदी जिले सरगुजा से लूट का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें कार सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार मां-बेटियों को टक्कर मारकर गिरा दिया, जिसके बाद उनके गहने, मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए. घटना में मां की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 103 अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन

जानकारी के अनुसार, स्कूटी में सवार होकर मां और उनकी दो बेटियां अंबिकापुर से दरिमा थाना क्षेत्र के छिंदकालो जा रही थीं. दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी नहर पुलिया के पास कार सवार युवकों ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों पड़े. इसके बाद कार से उतरे युवकों ने महिलाओं के मोबाइल, गहने और पर्स लेकर फरार हो गए.

ये भी पढ़ें :  नारी शक्ति सम्मान समारोह का बीबेंबू फाउंडेशन एवं पूज्य सिंधी पंचायत संत कंवरराम नगर में हुआ आयोजन, प्रमुख आयोजक ने बताया समारोह का मुख्य उद्देश्य

घटना के बाद घायल मां को लेकर बेटियां किसी तरह से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची, जहां जांच उपरांत डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment