फिल्म तिरंगा में काम करेंगे अक्षय कुमार!

मुंबई,

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार फिल्म तिरंगा में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि अक्षय कुमार फिल्म 'तिरंगा' में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय पूरन सिंह चौहान करेंगे। वहीं अश्विन वर्दे, सुभाष काले और नरेंद्र हीरावत इस फिल्म का निर्माण करेंगे।

ये भी पढ़ें :  सोनी लिव के आगामी मराठी ओरिजिनल सीरीज 'मानवत मर्डर्स' में नजर आयेंगी सोनाली कुलकर्णी

अक्षय कुमार और संजय पूरन सिंह पहले गोरखा नाम के एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले थे, जिसे आनंद एक राय प्रोड्यूस करने वाले थे। हालांकि यह फिल्म बन नहीं पाई। पहले चर्चा थी कि फिल्म तिरंगा इसी नाम से वर्ष 1993 में प्रदर्शित राजकुमार और नाना पाटेकर की फिल्म तिरंगा की रीमेक है। हालांकि बाद में मेकर्स ने बताया कि यह एक अलग फिल्म है।

ये भी पढ़ें :  Redmi Note 15 Pro Review: दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले… लेकिन क्या सबकुछ है परफेक्ट? जानें क्या है अच्छा और क्या एवरेज

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment