भारत-अफगानिस्तान टेस्ट: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी, मानव सुथार का डेब्यू

न्यू चंडीगढ़

भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट मैच आज (6 जून) से शुरू हुआ है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता है और पहले बैटिंग का निर्णय लिया. भारत की ओर से स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर मानव सुथार का ये डेब्यू मुकाबला है.

भारत और अफगानिस्तान दोनों का साल 2026 में ये पहला टेस्ट मैच है. यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के 2025-27 चक्र का हिस्सा नहीं है. ऐसे में भारत इस मुकाबले को अगस्त में प्रस्तावित श्रीलंका दौरे के मद्देनजर तैयारियों के तौर पर देख रहा है, जहां शुभमन ब्रिगेड को दो टेस्ट मैच खेलने हैं.

ये भी पढ़ें :  भारत के अनुभवी स्पिनर अनिल कुंबले का मानना ​​है कि वेंकटेश से इस क्रम पर बल्लेबाजी करवाने का समय आ गया है

भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल सिर्फ 24 रन बना सके और उन्हें मोहम्मद सलीम सफी ने पवेलियन रवाना किया.

अफगानिस्तान का टेस्ट डेब्यू जून 2018 में भारत के खिलाफ बेंगलुरु में हुआ था. तब भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पारी और 262 रनों से हराया था. अब दूसरी बार अफगानिस्तान संग भारतीय टीम टेस्ट मैच खेल रही है. देखा जाए तो अफगानिस्तान ने केवल 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उसने चार में जीत हासिल की. सात मुकाबले अफगानी टीम ने हारे और एक मुकाबला ड्रॉ़ पर छूटा.

ये भी पढ़ें :  7400 KMPH की तूफानी स्पीड, ब्रह्मोस से भी खतरनाक, पलक झपकते दुश्मन को खत्म करने वाला आसमानी ब्रह्मास्त्र

मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटी, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment