पाकिस्तानी नागरिकों को एक गलती पड़ी भारी, जाना था दिल्ली, उतर गए इंदौर… वापस शारजाह कर दिया गया डिपोर्ट

इंदौर
 यूएई के शारजाह से इंदौर आई मंगलवार रात की उड़ान से आने वाले दो यात्रियों को वीजा में तकनीकी गड़बड़ी के कारण एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। पाकिस्तान मूल के दोनों यात्रियों को पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर उतना था, लेकिन वह इंदौर आ गए। अब इनको गुरुवार देर रात शरजाह जाने वाली उड़ान से वापस भेजा जाएगा। अभी दोनों यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही रोक कर रखा गया है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा भाव को भी किया चरितार्थ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एयर इंडिया एक्सप्रेस की मंगलवार को शारजाह से आने वाली उड़ान से इंदौर आए दो पाकिस्तान मूल के विक्की कुमार और पूनम कुमारी को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। दोनों को वीजा शर्तो के अनुसार शारजाह से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था। इसके बाद भारत मे कहीं भी जा सकते थे।

वापसी भी दिल्ली से होनी थी

वापसी भी दिल्ली एयरपोर्ट से होनी थी, जबकि यह दोनों यात्री इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट पर पहुंच गए। यात्रियों को एयरपोर्ट पर जांच के दौरान रोक दिया गया। अब दोनों यात्रियों को गुरुवार देर रात जाने वाली उड़ान से वापस शारजाह भेज जाएगा। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही ठहराया गया है। बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- कांग्रेस केवल तुष्टीकरण में माहिर, जनता के विकास से इनको मतलब नहीं

पहले भी वापस भेजे गए यात्री

शारजाह और दुबई से आने वाले यात्रियों को इंदौर एयरपोर्ट से पहले भी वापस भेजा जा चुका है। पहले वापस भेजे गए यात्री ई-वीजा पर इंदौर आ गए थे, जबकि इंदौर में ई-वीजा मान्य नहीं था। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट में ही रुकना पड़ा था। इस घटना के बाद सांसद शंकर लालवानी द्रारा ई-वीजा की पहल की गई और इसको शुरू कराया गया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment