NEET UG तैयारियों की CM डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा, वीसी के जरिए अधिकारियों को दिए निर्देश

भोपाल
 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगामी रविवार 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की। यह परीक्षा प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने परीक्षा के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें :  पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए सनातन संस्कृति की पवित्र धारा का अभियान है जल गंगा संवर्धन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने परीक्षा से पहले टेलीग्राम मैसेजिंग एप पर रोक लगा दी है। यह अस्थायी रोक 22 जून तक जारी रहेगी वहीं 30 जून तक मैसेज एडिटिंग का ऑप्शन बंद रहेगा। ताकि कोई पुराने मैसेज को एडिट कर परीक्षा को लेकर भ्रामक जानकारी ना फैला सके।

ये भी पढ़ें :  विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई ने उज्जैन में अपने बेटे को मारी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नीट यूजी परीक्षा का पेपर लीक होने और इसके कैंसिल होने के बाद से दूसरी बार परीक्षा 21 जून को होना है। ऐसे में केंद्र सरकार पेपर लीक को रोकने के लिए सभी सख्त कदम उठा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भी विद्यार्थियों को निर्देश जारी किया है कि वे सिर्फ आधिकारिक चैनल से जारी निर्देश पर ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें :  CG में बोर्ड परीक्षा के बेहतर रिजल्ट वाले 4 स्कूलों में बनेंगे मैथ्स पार्क, बच्चों को मिलेगा नया लर्निंग स्पेस

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment