रायपुर में संपत्तिकर छूट का बड़ा असर, 27 दिनों में जमा हुए 22 करोड़ रुपये टैक्स

रायपुर.

जून माह में संपत्तिकर का भुगतान करने वालों को नगर निगम 6.25 फीसदी छूट का लाभ दे रही है। इसी के तहत इस महीने अब तक 2732 रहवासियों (संपत्तियों) से 22 करोड़ 19 लाख रुपए की वसूली की गई है। इस छूट का लाभ लेने के लिए अब महज दो दिन ही शेष है.

निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 425 करोड़ रुपए राजस्व की वसूली का लक्ष्य रखा है। ऐसे में हर महीने बड़ी वसूली की जा रही है। निगम क्षेत्र में 3.60 हजार प्रापर्टी है, जिसमें से 3.46 लाख प्रापर्टी टैक्सेबल हैं। इन संपत्तियों का इस वित्तीय वर्ष के राजस्व के साथ हजारों संपत्तियों का सालों से टैक्स भुगतान नहीं किया गया। इसलिए हर दिन सभी 10 जोन से मिलाकर 1 करोड़ रुपए की वसूली का टारगेट सेट किया गया है।

ये भी पढ़ें :  मुश्किल वक्त में जरूरतमंद का सहारा है संबल योजना: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छूट का लाभ लेने बचे सिर्फ 2 दिन
बता दें कि संपत्तिकर में 6.25 फीसदी का छूट सिर्फ जून माह में ही मिलेगा। यदि इसका लाभ लेना है तो करदाताओं के पास सिर्फ 2 दिन हैं। सोमवार और मंगलवार को संपत्तिकर के भुगतान में ही यह छूट लागू होगा। इसके बाद 1 जुलाई से संपत्ति कर शत-प्रतिशत लगाया जाएगा। इसलिए लोग ऑनलाइन व जोन कार्यालयों में जाकर संपत्तिकर अदा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

लोग आ रहे हैं सामने
नगर निगम राजस्व उपायुक्त डॉ. अंजली शर्मा ने मीडिया को बताया कि जून माह में बड़ी संख्या में प्रापर्टी होल्डर्स ने छूट का लाभ लिया है। इस महीने 2732 संपत्तियों का करीब 22 करोड़ रुपए की वसूली हुई है। साथ ही कई जोन क्षेत्र में 20 से अधिक बड़े बकाएदारों की संपत्तियों को भी सील किया गया है। छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने से भी लोग सामने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कवर्धा में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तीखी प्रतिक्रिया, 'बांटने और काटने वाले भी यही लोग हैं'

जोनवार राजस्व की स्थिति
जोन    प्रॉपर्टी    राशि

जोन 1    1156    1.70 करोड़
जोन 2    1246    3.15 करोड़
जोन 3    1020    1.41 करोड़
जोन 4    1182    2.22 करोड़
जोन 5    1303    2.02 करोड़
जोन 6    1360    1.45 करोड़
जोन 7    880    1.85 करोड़
जोन 8    1739    2.03 करोड़
जोन 9    2555    2.75 करोड़
जोन 10    2421    3 करोड़
कुल    14862    21.63 करोड़

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment