माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का शुभारंभ

माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर 

भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के शुभ अवसर पर कोतवाली चौक स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स प्रा. लि. (ए.टी. पैलेस) में आयोजित "जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा भगवान जगन्नाथ के मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

ये भी पढ़ें :  राजनांदगांव में मेगा जॉब फेयर, वीडियो एडिटर से नर्सिंग स्टाफ तक 794 पदों पर भर्ती का मौका

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि "जोहार जगन्नाथ" केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान जगन्नाथ की भक्ति, आस्था और सेवा का पावन अभियान है। उन्होंने कहा कि मनोकामना रथ के माध्यम से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ प्रभु के श्रीचरणों तक पहुँचेंगी तथा जगन्नाथ पुरी धाम से लाया गया पावन महाप्रसाद जन-जन तक पहुँचेगा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ को स्किल हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

उन्होंने भगवान जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक एकता से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया, डायरेक्टर नितिन बरड़िया एवं निकेश बरड़िया सहित बरड़िया परिवार एवं संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment