विवाद के बाद Meta ने हटाया AI इमेज टूल Muse Image फीचर

Meta एक बार फिर से विवादों में घिरता दिखा है, जिसके बाद कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) फीचर को वापस लेने का फैसला लिया है. कंपनी ने हाल ही में AI इमेज जनरेटर टूल Muse Image को लॉन्च किया था, लेकिन बाद में यह फीचर विवादों में घिर गया. फिर कंपनी ने अपने इस फीचर को वापस लेने का फैसला लिया.

म्यूज इमेज टूल के तहत कोई भी व्यक्ति सिर्फ प्रॉम्प्ट देकर किसी भी पब्लिक इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करके उसकी AI इमेज बना सकता है. विवाद बढ़ने के बाद मेटा ने इस फीचर को अभी हटा दिया है.

ये भी पढ़ें :  शर्वरी ने सोशल मीडिया पर दिखाई फिटनेस की झलक

मेटा ने शुक्रवार को अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि म्यूज इमेज को कंपनी बंद कर रही है. साथ ही कंपनी ने बताया है कि उनका मकसद लोगों को एक यूजफुल क्रिएटिव टूल देना था. हालांकि लोगों ने गलत इस्तेमाल किया है, जिसके बाद मेटा ने इस फीचर को रिमूव कर दिया है.

Instagram अकाउंट्स डिफॉल्ट रूप ये ऑप्ट-इन था
मेटा की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि सभी पब्लिक Instagram अकाउंट्स डिफॉल्ट रूप से ऑप्ट-इन थे. इसका मतलब है कि अगर कोई नहीं चाहता था कि उसकी तस्वीरों का इस्तेमाल AI इमेज में ना हो तो उसके खुद सेटिंग्स में जाकर परमिशन को ऑफ करना पड़ता था. साथ ही मेटा भी इसकी जानकारी नहीं दे रही थी.

ये भी पढ़ें :  OTT ने ठुकराई थी ‘हनुमान अंश’, थिएटर में मचा धमाल; 10 लाख की ओपनिंग से 80 करोड़ पार

इस फीचर में बहुत से लोगों को डर सताने लगा था कि उनकी परमिशन के बिना कोई भी उनकी AI तस्वीरें बना सकता है. इसका गलत इस्तेमाल होने का खतरा था. प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट्स और 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के अकाउंट्स इस फीचर से बाहर रखे हैं.

ये भी पढ़ें :  सरस्वती पूजा 2026: 16 या 17 अक्टूबर को कब करें पूजा? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

अब यदि कोई Meta AI में किसी के इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करके AI तस्वीर बनाने की कोशिश करता है, तो चैटबॉट ऐसा करने से इनकार कर देता है.

फिल्मी दुनिया में हो रहा है विरोध
मेटा के इस फीचर का विरोध सिर्फ आम लोगों में ही नहीं हो रहा है बल्कि फिल्मी दुनिया यानी हॉलिवुड में भी इसका विरोध हो रहा है. टैलेंट एजेंसी CAA, जो टॉम क्रूज, जेंडाया और मेरिल स्ट्रीप जैसे कलाकारों का प्रतिनिधित्व करती है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment