Govt Hike Tax: पेट्रोल, डीजल और ATF पर सरकार का बड़ा फैसला, एक्साइज ड्यूटी में किया बदलाव

 नई दिल्ली

अमेरिका और ईरान में जंग (US-Iran War) तेज होने से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. नए सिरे से शुरू हुए इस युद्ध ने कच्चे तेल की कीमतों में भी आग लगा दी है और तेल महंगा होने के बीच भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बड़ा फैसला लिया है. मोदी सरकार ने डीजल और हवाई ईंधन (ATF) के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में तगड़ा इजाफा (Tax Hike On Fuel) किया है, इसे 7 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाया गया है. सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि टैक्स बढ़ाने का ये फैसला कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण लिया गया है। 

अब कितना लगेगा टैक्स? 
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने डीजल के निर्यात पर अब तक लागू टैक्स को 8.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर सीधे 15.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर ये विंडफॉल टैक्स 7.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 14.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. टैक्स की ये बढ़ी हुई दरें गुरुवार 16 जुलाई से लागू हो गई हैं. हालांकि, पेट्रोल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की गई है और इसे 4 रुपये प्रति लीटर कम किया गया है। 

ये भी पढ़ें :  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बिगड़ी तबीयत एम्स में कराया गया भर्ती

हाल ही में घटाया था ये TAX
इससे पहले भी कई बार ग्लोबल हालात चिंताजनक होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते सरकार ऐसा फैसला ले चुकी है. वहीं जुलाई में जब अमेरिका-ईरान में जंग कुछ समय के लिए शांत हुई थी, तो सरकार ने पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, जबकि डीजल और ATF पर कम किया था. अब 16 जुलाई से इसे फिर से बढ़ाया गया है। 

ये भी पढ़ें :  हाई कोर्ट का अहम आदेश: न्यायालयों में अधिकारी अब बैठ सकते हैं, अपमानजनक टिप्पणियों पर भी लगेगी रोक

आम आदमी की जेब पर क्या असर? 
Petrol-Diesel पर टैक्स हाइक का ये फैसला क्या आम आदमी के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव करेगा? तो इसका जबाव है नहीं, क्योंकि बता दें कि Windfall Tax सरकार द्वारा किसी  कंपनी या उद्योग पर लगाया जाने वाला अतिरिक्त टैक्स होता है, जिसका उद्देश्य घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना और निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय कीमतों का अत्यधिक फायदा उठाने से रोकना है. यानी साफ है कि सरकार के इस फैसले से देश के भीतर पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। 

ये भी पढ़ें :  NTA में बड़ा बदलाव! 4 महाप्रबंधकों और 16 युवा प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती, विवादों के बीच बड़ा फैसला

आज कितनी है Petrol-Diesel की कीमत? 
गुरुवार को देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट पर नजर डालें, तो नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में Petrol Price 113.48 रुपये प्रति लीटर और Diesel Price 99.82 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर, जबकि डीजल ₹97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, तो वहीं चेन्नई में पेट्रोल 107.78 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment