Breaking
10 Nov 2026, Tue

‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर जारी है धमाल, 11वें दिन कमाए 3.25 करोड़; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 174 करोड़ पार

अजय देवगन, अरशद वारसी और रितेश देशमुख की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कमाई करने के बाद अब दूसरे हफ्ते में एंट्री कर ली है. हालांकि, 11वें दिन आते-आते इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है. 10वें दिन के मुकाबले 11वें दिन फिल्म के कलेक्शन में करीब 74.5% की गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 'धमाल 4' ने 11वें दिन कितनी कमाई की और फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें :  भारत की तरक्की से बौखलाया चीन, WTO में की शिकायत

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धमाल 4' ने 11वें दिन भारत में 3.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल भारत नेट कमाई बढ़कर 127.75 करोड़ रुपए हो गई है. वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 152.20 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.

 वर्ल्डवाइड भी जारी है 'धमाल 4' का जलवा
विदेशों में फिल्म ने 11वें दिन करीब 0.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही 'धमाल 4' का ओवरसीज कलेक्शन 22 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई बढ़कर 174.20 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें :  महायुति में मुख्यमंत्री पद को लेकर तनाव बढ़ता नजर आ रहा, एकनाथ शिंदे को डिप्टी CM बनने से साफ इनकार

किस दिन कितनी हुई कमाई?
    Day 1: ₹14 करोड़
    Day 2: ₹22.50 करोड़
    Day 3: ₹28.50 करोड़
    Day 4: ₹8.75 करोड़
    Day 5: ₹9.50 करोड़
    Day 6: ₹6.75 करोड़
    Day 7: ₹6 करोड़
    Day 8: ₹5.50 करोड़
    Day 9: ₹10.25 करोड़
    Day 10: ₹12.75 करोड़

ये भी पढ़ें :  18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटा हवाओं की चेतावनी

 फिल्म में कौन-कौन हैं?
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'धमाल 4' एक कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, संजीदा शेख, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता नजर आए हैं.

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *