Weather Alert: गुजरात से जम्मू-कश्मीर और यूपी तक IMD का रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली

देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुजरात, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 

IMD ने गुजरात के अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, गांधीनगर, कच्छ, खेड़ा, महेसाणा, पंचमहल, पाटन, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर और वडोदरा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। 

ये भी पढ़ें :  विजय की रैली में भगदड़: लोगों ने सुनाई दिल दहला देने वाली दास्तान

मौसम विभाग ने यह अलर्ट 7.46 बजे जारी किया है और 10.46 बजे तक, तीन घंटे के लिए वैलिड होंगी. गुजरात के अरावली, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, मोरबी, नर्मदा, नवसारी, पोरबंदर, राजकोट, सूरत, तापी, वलसाड समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

ये भी पढ़ें :  तमिलनाडु सरकार ने चक्रवात फेंगल को घोषित किया गंभीर प्राकृतिक आपदा

उत्तर प्रदेश में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव में भी गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 

वहीं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, डोडा, गांदरबल, जम्मू, कठुआ, किश्तवाड़, कुलगाम, पुलवामा, राजौरी, रामबन, रियासी, सांबा, शोपियां और उधमपुर समेत कई जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

ये भी पढ़ें :  जिंदल स्टील के एथलीट्स गुरजोआत सिंह खंगुरा और राइज़ा ढिल्लों ने 68वीं राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय खिताब जीतकर रचा इतिहास

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. IMD ने सलाह दी है कि लोग पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें, अनावश्यक यात्रा से बचें, सड़क और ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लेकर ही बाहर निकलें और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी सभी एडवाइजरी का पालन करें। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment