OnePlus N6x भारत में लॉन्च होगा 31 जुलाई को, जानें फीचर्स और कीमत

OnePlus भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसका नाम OnePlus N6x होगा. कई टीजर जारी करने के बाद अब कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट कंफर्म कर दी है. भारत में यह स्मार्टफोन 31 जुलाई को लॉन्च होगा.

वनप्लस का यह स्मार्टफोन कंपनी की न्यू एंट्री सीरीज OnePlus N का हिस्सा है. वहीं, OnePlus N6x को एक्सलूसिवली ऐमेजॉन इंडिया और वनप्लस के ऑफिशियल पोर्टल पर सेल किया जाएगा. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

ये भी पढ़ें :  नेपाल में हिंसा के बाद ओली सरकार का सख्त एक्शन, 3 अप्रैल तक का राजशाही समर्थकों ने दिया अल्टीमेटम

OnePlus N6x के टीजर से हैंडसेट के डिजाइन का पता चलता है. बैक पैनल पर फ्लैट डिजाइन मिलेगा, जो टेक्स्चर फिनिश के साथ आएगा. यह हैंडसेट बरंगडी रेड और आईस ब्लू कलर में दस्तक देगा.

OnePlus N6x का रियर कैमरा
कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो बैक पैनल पर पिल शेप का रियर कैमरा मिलेगा, जो टॉप लेफ्ट साइड पर मौजूद है. हालांकि अभी कैमरा सेंसर को लेकर डिटेल्स सामने नहीं है. जल्द ही कैमरा सेंसर की जानकारी का खुलासा किया जाएगा. ऑडियो के लिए इसमें 3.5mm का ऑडियो हेडफोन जैक दिया है.

ये भी पढ़ें :  WWDC 2026 में iOS 27 की झलक, Siri से लेकर कैमरा ऐप तक मिलेंगे नए AI अपग्रेड

7000mAh बैटरी पैक मिलेगा
OnePlus N6x  के साथ बड़ा बैटरी बैकअप मिलेगा, जिसमें 7000mAh बैटरी को दिया जाएगा. यह बैटरी बैकअप करीब 2 दिन का बैकअप दे सकती है.

OnePlus N6x संभावित कीमत
OnePlus N6x स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम होगी. यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा. कीमत का अनुमान फोनअरेना नाम की वेबसाइट ने बताया है. हालांकि अभी स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी सामने आना बाकी है.  

ये भी पढ़ें :  सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, फिर भी रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे

OnePlus N6x को लेकर आने वाले दिनों में और स्पेसिफिकेशन और कैमरा सेंसर से पर्दा उठाया जाएगा. साथ ही कंपनी ऑफिशियली कीमत का भी खुलासा करेगी. इसमें इसमें चार्जर की भी डिटेल्स शेयर नहीं की है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment