मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल की डेटिंग चर्चा, कैफे वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार उनकी डेटिंग की चर्चा किसी हीरो संग नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग हो रही है. मगर दोनों स्टार्स ने अपने रिश्ते की वायरल खबरों पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

क्यों जुड़ रहा मृणाल-यशस्वी का नाम?
दरअसल, एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को एक ही कैफे में स्पॉट किया गया. मृणाल मुंबई के एक बेहद फेमस कैफे में नजर आईं. थोड़ी देर बाद उसी कैफे से यशस्वी जायसवाल बाहर निकलते हुए दिखाई दिए. वो फिर अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए.

ये भी पढ़ें :  विदिशा की लापता स्वाती बागरेचा की होगी DNA जांच, नेपाल से आया बड़ा अपडेट

सेम कैफे से दोनों स्टार्स के वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और दोनों की डेटिंग की चर्चा शुरू हो गई. फैंस ये कयास लगाने लगे कि शायद उनके बीच कुछ चल रहा है. कईयों ने ये भी कहा कि शायद दोनों किसी एड शूट के लिए मिले हैं. सोशल मीडिया पर मृणाल और यशस्वी के ऐज गैप पर भी चर्चा होने लगी है.

ये भी पढ़ें :  आईसीसी से टकराव: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर लटका निलंबन, मंत्री अमीनुल हक ने समाधान का दिया भरोसा

हालांकि, डेटिंग की खबरों पर मृणाल और यशस्वी में से किसी ने भी अब तक रिएक्ट नहीं किया है. हम भी इन खबरों की पुष्टि नहीं करते हैं.

यहां देखें यूजर्स के रिएक्शन
मृणाल ठाकुर इससे पहले भी कई बार अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं. यशस्वी से पहले मृणाल का नाम एक्टर धनुष संग जुड़ा था. दोनों की शादी को लेकर भी काफी बज बना था. हालांकि, उनके करीबियों ने इन खबरों को गलत बताया था.

ये भी पढ़ें :  पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने और किसी पर नहीं बल्कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर दांव लगाया

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपने करियर में काफी अच्छा कर रही हैं. आखिरी बार वो फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में दिखाई दी थीं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment