UP Police Constable Result 2026: 76,184 अभ्यर्थी पास, जानें कैटेगरी वाइज कटऑफ और आगे की प्रक्रिया

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी uppbpb.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। कुल 76,184 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इन्हें अगले चरण डीवी पीएसटी के लिए चुना गया है। इन सफल उम्मीदवारों को अब दस्तावेजों की जांच (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की प्रक्रिया से गुजरना होगा, जो 17 अगस्त 2026 से शुरू होना प्रस्तावित है। इसके पश्चात, शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन सितंबर 2026 में किया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना व्यक्तिगत परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

32679 पदों के लिए 21 लाख से अधिक युवाओं ने परीक्षा दी थी
यूपी पुलिस लिखित परीक्षा 08, 09 और 10 जून, 2026 को कुल 06 पालियों में आयोजित की गई थी। 32679 पदों के लिए 21 लाख से अधिक युवाओं ने परीक्षा दी थी। कुल विज्ञापित पदों के सापेक्ष लगभग 2.33 गुना (कुल 76,184 अभ्यर्थी) को अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) के लिए बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें :  पुलिस की मुस्तैदी और स्मार्ट पुलिसिंग से जीरो इंसिडेंट इवेंट बना यूपीआईटीएस 2025

क्या रही कटऑफ
श्रेणीवार नॉर्मलाइज्ड कट-ऑफ अंक (Normalized Cut-off Marks)

अनारक्षित (Unreserved) वर्ग कटऑफ – 258.03661

महिला श्रेणी – 255.84346

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग कटऑफ – 251.63020

महिला श्रेणी -249.27083

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) वर्ग कटऑफ – 247.93434

महिला श्रेणी – 247.35926

अनुसूचित जाति (SC) वर्ग कटऑफ – 239.34407

महिला श्रेणी – 236.31995

अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग कटऑफ – 220.10639

ये भी पढ़ें :  सीएम से सम्मान पाकर जवानों का बढ़ा मनोबल, DGP ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

महिला श्रेणी – 211.47988
न्यूनतम अहंकारी अंक (Qualifying Marks):

अनारक्षित (Unreserved): 30%

ईडब्ल्यूएस (EWS): 25%

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 25%

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST): 20%
UP Police Constable Result : यूं चेक करें यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट

स्टेप-1- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

स्टेप-2- – होमपेज पर उपलब्ध "UP Police Constable Result 2026 / Merit List" लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-3- -अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।

आपका रिजल्ट और मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।

स्टेप-4- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

स्टेप-5- अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे फर्जी खबरों से सावधान रहें और रिजल्ट से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करें।

ये भी पढ़ें :  मथुरा स्थित बांके बिहारी कॉरिडोर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला, मंदिर फंड के इस्तेमाल की इजाजत

अगले चरण कौन से हैं, क्या है चयन की आगे की प्रक्रिया
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।

शारीरिक मानक परीक्षण (PST): इसमें पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेमी (सामान्य/ओबीसी/एससी) तथा सीने का फुलाव कम से कम 5 सेमी होना आवश्यक है। महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी (सामान्य/ओबीसी/एससी) और वजन कम से कम 40 किग्रा होना अनिवार्य है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): शारीरिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग नेचर की होगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। यह प्रक्रिया अगस्त माह से शुरू होने की संभावना है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment