Breaking
10 Nov 2026, Tue

छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत, सड़क-पुल बहने से कई गांवों का संपर्क बाधित

कोंडागांव.

दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने फरसगांव क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. छिंदली से बड़ेडोंगर जाने वाले मुख्य मार्ग का करीब पांच मीटर हिस्सा बह गया है. सदाड़ी गांव की पुलिया भी तेज बहाव में ढहने से दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है.

ये भी पढ़ें :  हाईकोर्ट से राहत: मिशन हॉस्पिटल कैंपस के 17 परिवारों को मिली 30 दिन की मोहलत

ग्रामीणों को अब जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं. लगातार बारिश से खेतों में खड़ी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं. किसानों ने आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुल दोनों क्षेत्र की जीवनरेखा थे. संपर्क टूटने से शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.

ये भी पढ़ें :  अवैध संबंध में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद की सजा

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क और पुल का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की भी मांग उठाई है. लोगों को उम्मीद है कि जल्द राहत कार्य शुरू कर सामान्य आवागमन बहाल किया जाएगा.

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *