विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर एमपी ट्रांसको के सब-स्टेशन में हुआ सामूहिक पौध-रोपण

भोपाल 

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के 400 केवी सब-स्टेशन ताजपुर उज्जैन में सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन एवं प्रकृति को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। परिसर में लगभग 100 पौधे रोपे गए तथा उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी सभी कार्मिकों द्वारा लिया गया।

ये भी पढ़ें :  एनएसयूआई के विरोध के बाद ABVP ने लगाए Dogs & Nsui Goons Not Allowed के पोस्टर

कार्यक्रम मे अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनिल सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत जिम्मेदारी है। सभी ने अधिकाधिक पौध-रोपण करने तथा रोपे गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

 

Share

Leave a Comment