9 से 17 अगस्त तक चलेगा “हर घर तिरंगा” अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक जन सहभागिता से चलाया जायेगा। राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" के 150 वर्ष पूरे होने के जश्न को इस अभियान के साथ जोड़ा जाएगा। सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों के लिए 'पत्र लेखन' जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्थानीय स्व-सहायता समूहो और उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से खादी/पॉलिएस्टर के राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिलों में तिरंगे की थीम पर प्रदर्शनी, रंगोली, बुनाई, मेला, कंसर्ट, ई-बाइक/ साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वज बिक्री, तिरंगा एंथम, तिरंगा प्रश्नोतरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी, हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी अपने सोशल मीडिया हेण्डल पर अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में दो मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित की जाएंगी, 25 साल में दो महानगर विकसित किए जायेंगे

जन-विश्वास अभियान-2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जन विश्वास ही जन कल्याण का आधार है। प्रदेश में जन विश्वास अभियान का प्रारंभ 07 अगस्त से हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव छिन्दवाड़ा जिले से अभियान की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सर्विस डिलेवरी और सुशासन अभियान का केन्द्र बिन्दु है। अभियान को फील्ड में हो रहे कार्यों की मॉनिटरिंग और जनता से संवाद का सशक्त माध्यम बनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगण को जिलों के भ्रमण और जनसामान्य से संवाद के लिए निर्देशित किया।

समारोहपूर्वक मना महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरू पूर्णिमा पर प्रदेश में महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व' समारोहपूर्वक आयोजित हुए और एआई पर केंद्रित 'मिशन बुनियाद' का शुभारंभ हुआ। यह मिशन प्रदेश के 8 जिलों के 500 शासकीय स्कूलों में चलाया जाएगा। प्रदेश भर में 60 नए सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिली। सांदीपनि विद्यालयों के निर्माण पर सरकार करीब 25 हजार 500 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। स्कूल शिक्षा विभाग में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का काम पूरा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोर्ड परीक्षा में 03 साल तक शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्यो को 01 लाख रुपए की सम्मान राशि और स्कूल में विकास कार्यों के लिए 5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें :  हर घर तिरंगा अभियान में दो लाख झंडे बनाएंगे स्वयं सहायता समूह

ग्वालियर होगा मोबाइल उपकरण, नेटवर्क इक्विपमेंट, ऑप्टिकल फाइबर का मैन्युफैक्चरिंग हब

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि ग्वालियर में देश का पहला टैलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन विकसित करने के लिए राज्य सरकार और भारत सरकार के बीच नई दिल्ली में एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए। लगभग 350 एकड़ में यह अत्याधुनिक प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक क्लस्टर विकसित होगा। यहाँ मोबाइल उपकरण, नेटवर्क इक्विपमेंट, ऑप्टिकल फाइबर, सेमीकंडक्टर तथा 5जी और 6जी पर अनुसंधान और विकास होगा। प्रथम चरण के लिए भारत सरकार ने 493 करोड़ रुपए का केंद्रीय अनुदान स्वीकृत किया है। राज्य सरकार द्वारा 170 एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका अनुमानित मूल्य 596 करोड़ रुपए है। परियोजना से आगामी वर्षों में 12 से 15 हजार करोड़ रुपए का निवेश और लगभग 5 हजार रोजगार सृजित होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  भ्रष्टाचारी पंचायत सचिव राशन पर्ची ऑनलाइन कराने के एवज में घूस लेते दिखा रिश्वखोर

निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर होगा मालवा और वेरावल एक्सप्रेस का स्टापेज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में 14 करोड़ रूपए की लागत से चौथा रेलवे स्टेशन विकसित किया गया है। नई दिल्ली से उज्जैन-इंदौर आने-जाने के लिए समय बचेगा। भोपाल मुख्य स्टेशन जाए बिना डायरेक्ट ट्रेन मिलेगी। यहाँ मालवा एक्सप्रेस और वेरावल एक्सप्रेस का स्टापेज रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नागदा-कटनी आदि स्थानों पर रेलवे बायपास बनने से लोगों के समय की बचत हो रही है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में रेलवे के 01 लाख 18 हजार करोड़ लागत के नए कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन सौगातों के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का आभार माना।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment