गिरिराज सिंह का महबूबा मुफ्ती पर बड़ा हमला, बोले- ‘आतंकियों का साथ देती रही हैं’

नई दिल्ली
 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज यानी बुधवार को पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती को आड़े हाथों लिया है. केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने महबूबा मुफ्ती को आतंकी बताया है. तिरंगा उल्टा पकड़ने से जुड़े सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने हमेशा आतंकियों का ही साथ दिया है. गौरतलब है कि आज यानी 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने की बरसी है। 

दरअसल, 370 हटाए जाने की बरसी की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम को महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 हटने के विरोध में प्रदर्शन किया. इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने उल्टा तिरंगा पकड़ा था. इसे लेकर सियासी बवाल हो गया है. जब गिरिराज सिंह से महबूबा मुफ्ती के उल्टा तिरंगा पकड़ने पर सवाल किया गया तो उन्होंने महबूबा मुफ्ती को सीधे आतंकी बता दिया। 

ये भी पढ़ें :  हरियाणा की जनता ने उन्हें नकार दिया है, कांग्रेस युवराज को बार-बार लॉन्चिंग पैड पर ले जाती है: गिरिराज सिंह

‘महबूबा मुफ्ती तो आतंकी है’
गिरिराज सिंह ने कहा, ‘महबूबा मुफ्ती तो आतंकी है, ऐसा इसलिए कह सक रहा हूं क्योंकि उ सब दिन आतंकियों का साथ दी. थोड़ा बहुत दिन हमलोगों के साथ रहे, ठीक करने का कोशिश किया, नै ठीक हुए तो छोड़ दिए.’ गौरतलब है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती मंगलवार रात यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान उल्टा राष्ट्रीय ध्वज पकड़े हुए दिखाई दीं, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। 

ये भी पढ़ें :  'सनातन धर्म ने देश को बर्बाद किया' — पवार के MLA का भड़काऊ बयान, बवाल तय

महबूबा मुफ्ती ने किया प्रदर्शन
महबूबा मुफ्ती ने अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को निष्प्रभावी करके जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के विरोध में श्रीनगर स्थित पीडीपी कार्यालय के बाहर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया. धरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रध्वज और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य का झंडा थामे हुए थीं. हालांकि, अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रध्वज गलती से उल्टा पकड़ा गया था। 

ये भी पढ़ें :  भाजपा ने कांग्रेस के साथ ही आप पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला, स्कूलों को बम की धमकी पर दिल्ली सरकार को घेरा

क्या महबूबा मुफ्ती पर होगी कार्रवाई?
अधिकारियों ने बताया कि अब पीडीपी प्रमुख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है. राष्ट्रध्वज को गलत तरीके से प्रदर्शित करना भारत की ध्वज संहिता का उल्लंघन माना जाता है. नियमों के अनुसार, राष्ट्रध्वज में सबसे ऊपर हमेशा केसरिया रंग, बीच में सफेद रंग और सबसे नीचे हरा रंग होना चाहिए. सफेद रंग पर 24 तीलियों वाला गहरे नीले रंग का अशोक चक्र होना अनिवार्य है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment