भाजपा ने कांग्रेस के साथ ही आप पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला, स्कूलों को बम की धमकी पर दिल्ली सरकार को घेरा

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा ने आज एक बार फिर कांग्रेस के साथ ही दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में दंगे भड़काकर देश को किसने बदनाम किया? अगर आज ताहिर हुसैन जेल में है, तो क्या आम आदमी पार्टी उससे भाग सकती है?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये वही आम आदमी पार्टी और वही कांग्रेस पार्टी है जो बाटला हाउस की घटना पर सवाल उठाती हैं। दिल्ली में कुछ लोग हैं जो बम धमाकों की अफवाह फैलाते हैं और अभिभावकों को रुलाते हैं और स्कूल बंद करवाते हैं। आपको जवाब देना होगा कि ये किसका एनजीओ है और इसके पीछे कौन मास्टरमाइंड है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के घोटालों की बात करने आई थी। लेकिन आज उनकी छाप जो AAP है वो A- अराजकता, अलगाववाद, आतंकवाद, अफवाहें फैलाने और अपराधियों को शरण देने के लिए जाना जाता है। ऐसी कौन सी मजबूरी है जो इन देश विरोधी ताकतों से हाथ मिलाना जरूरी है। अफजल गुरु की फांसी की सजा माफ कराने के लिए किसकी एनजीओ आगे आई, किसके रिश्तेदार और मां-बाप उसका हिस्सा थे? दिल्ली की जनता जवाब मांगती है।

ये भी पढ़ें :  सीएम आतिशी ने इन नेताओं को आप में शामिल करते हुए कहा- किराड़ी विधानसभा के कई नेता आप ज्वाइन कर रहे हैं

ठाकुर ने कहा कि किसी भी देश के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा बहुत बड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि जहां तक भाजपा की बात है, हमने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात कही थी और मोदी सरकार का 11 वर्षों का रिकॉर्ड ये कहता भी है। नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का काम भी हम कर रहे हैं। हमारे लिए सदैव 'राष्ट्र प्रथम' रहा है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं, जो इन देश विरोधी ताकतों से हाथ मिलाते हैं, राजनीतिक लाभ के लिए उनसे चंदा भी लेते हैं और फिर मौन साध लेते हैं। ये डबल डेटिंग करने वाले राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल बाहर से कुछ और अंदर से एक ही नजर आते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो या अफजल गुरु की फांसी का मुद्दा हो, इन सब विषयों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इकट्ठे नजर आए।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने से युवाओं को अब मिल रहे रोजगार के पर्याप्त अवसर

वहीं, भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने ‘आप’ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पूनावाला ने आरोप लगाया कि ‘आप’ ने कभी दावा किया था कि वह सख्त कानून पारित कराने के लिए अपराधियों को विधानसभा में नहीं आने देगी, उसने सबसे अधिक संख्या में आपराधिक रिकॉर्ड वाले दिल्ली के चुनावी उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। उन्होंने दावा किया कि आप के करीब 60% उम्मीदवार आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं, उसके बाद कांग्रेस का नंबर आता है। उन्होंने कहा कि यह 'आप' के एक और यू-टर्न को दर्शाता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "आम आदमी पार्टी कहती थी कि उन्हें अपनी विधानसभा में अपराधी नहीं चाहिए, क्योंकि अपराधी महत्वपूर्ण और सख्त कानून पारित नहीं कर पाएंगे, लेकिन जब उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हुई, तो पाया गया कि 'आप' में सबसे ज्यादा लगभग 60% आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं, उसके बाद कांग्रेस का नंबर है… इसका मतलब यह है कि 'आप' ने एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है।

ये भी पढ़ें :  'मर जा मोदी' कहने वालों को PM का जवाब- देश कह रहा 'मत जा मोदी', 3 राज्यों में जीत के बाद विरोधियों पर बरसे

‘आप’ ने रविवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, इसमें मुख्यमंत्री आतिशी, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली की पूर्व मेयर शैली ओबेरॉय, ‘आप’ के राज्यसभा सांसद समेत पार्टी के कई नेता शामिल हैं। राघव चड्ढा के अलावा संदीप पाठक, पंकज गुप्ता, सतेंद्र जेल, हरभजन सिंह, सौरभ भारद्वाज इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत जैसे कई अन्य नेताओं को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment