7 अगस्त: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

7 अगस्त: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लोकभवन में संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरित करेंगे सीएम योगी

हैंडलूम एवं पावरलूम योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण करेंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 7 अगस्त राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। लोकभवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम योगी मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना तथा झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक भी सौंपेंगे। 

ये भी पढ़ें :  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट:पेपर से प्रोजेक्ट तक: 8 वर्षों में साकार हुआ सपना

इस भव्य आयोजन के दौरान बुनकरों और कारीगरों का सम्मान भी किया जाएगा। हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी, हथकरघा क्षेत्र में नवाचार एवं तकनीक का प्रदर्शन, संत कबीर टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा और हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे। 

ये भी पढ़ें :  सुकमा मुठभेड़: माओवादियों के स्नाइपर स्पेशलिस्ट सहित तीन ढेर

कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हस्तकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के अलावा स्थानीय विधायकों एवं गण्यमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment