खाद्य मंत्री राजपूत ने मंत्रालय में सुनीं आमजन की समस्याएं

खाद्य मंत्री राजपूत ने मंत्रालय में सुनीं आमजन की समस्याएं

समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, समयबद्ध कार्रवाई करें अधिकारी

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मंत्रालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर मंत्री राजपूत से मिले। नागरिकों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, राजस्व सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय स्तर पर लंबित मामलों को लेकर भी चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें :  मप्र ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की वार्षिक आम सभा बैठक मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न....

खाद्य मंत्री राजपूत ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान सुरखी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न विकास संबंधी आवश्यकताओं और जनहित के विषयों से भी मंत्री को अवगत कराया। मंत्री राजपूत ने संबंधित अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने तथा विकास कार्यों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें :  चीन ने टैरिफ हटाया: भारतीय फार्मा कंपनियों पर कोई शुल्क नहीं लगेगा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार में जनता से सीधा संवाद और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी भावना के अनुरूप खाद्य मंत्री राजपूत द्वारा नियमित रूप से सोमवार एवं गुरुवार को सागर तथा मंगलवार को भोपाल में मंत्रालय एवं सरकारी निवास पर आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके निराकरण की पहल की जा रही है।

जनता से सीधा संवाद और क्षेत्र का सतत् विकास हमारी प्रतिबद्धता : राजपूत

ये भी पढ़ें :  रुद्राक्ष महोत्सव में कथा के छठवें दिन पुराने सारे रिकॉर्ड टूटे, कुबेरेश्वर धाम में गरीब कन्याओं के नि:शुल्क विवाह कराए जाएंगे

खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे और आमजन को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और विकास कार्यों को गति देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे।जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का निरंतर विकास, यही हमारी प्रतिबद्धता है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment