Breaking
11 Nov 2026, Wed

हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश में मनाया जा रहा है उत्साह और उल्लास के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हर घर तिरंगा अभियान प्रदेश में मनाया जा रहा है उत्साह और उल्लास के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य सरकार विकास परक और जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर बढ़ा रही है आगे

सभी शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया आरंभ

लोकभवन में राज्यपाल पटेल से भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मीडिया से चर्चा

भोपाल 
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक भवन के बाहर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सभी क्षेत्रों में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया भारत की ओर आशान्वित भाव से देखती है। राज्य सरकार, प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर विकास परक और जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्यपाल पटेल को अवगत कराया कि प्रदेश में उत्साह और उल्लास के साथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गतिविधियां जारी हैं।

ये भी पढ़ें :  यूपी की इकोनॉमी को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर ने दिया सवा लाख करोड़ का बूस्टअप डोज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्यपाल पटेल से चर्चा के दौरान उन्हें अवगत कराया की राज्य सरकार ने सभी शासकीय विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया आरंभ की है। पिछले दिनों प्रदेश के सभी पात्र अधिकारी और कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला है। यह पदोन्नति प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई थी, हमारे अधिकारी-कर्मचारी कई वर्षों से पदोन्नति प्रक्रिया आरंभ होने की प्रतीक्षा में थे।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में आज गिरेगी मछली परिवार की कोठी, मोहन सरकार का बुलडोजर तैयार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्यपाल पटेल को आगामी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रदेश स्तर पर जारी व्यापक तैयारियों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि भेंट के दौरान प्रदेश में इंदौर-उज्जैन और भोपाल-सीहोर मेट्रोपोलिटन सिटी बनाए जाने, विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सहित कई विधेयकों को पारित करने, अलनीनो प्रभाव के कारण राज्य में अब तक 15 प्रतिशत कम बारिश की स्थिति और प्रदेश में जारी विकासपरक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें :  मासूम की जिंदगी की जंग: दिल में छेद वाली बच्ची को एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया, सरकार उठाएगी पूरा खर्च

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *