₹1 में 1KM चलेगी नई Maruti Suzuki! 7 सीटर कार में मिलेगा Ertiga जैसा स्पेस

 नई दिल्ली

मारुति सुजुकी एक नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है. ये कार एक थ्री-रो एमपीवी हो सकती है. बीते कुछ दिनों में मारुति सुजुकी अपकमिंग 7-सीटर एमपीवी को कई बार टेस्ट करते हुए देखा गया है. इस कार का कोडनेम वाईएमसी (YMC) बताया जा रहा है. कार के स्पाई शॉट्स से इसके डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। 

ये कार बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगी, जिसमें लॉन्ग वीलबेस मिलेगा. ये कार 4.5 मीटर लंबी हो सकती है. अपकमिंग इलेक्ट्रिक मारुति सुजुकी एमपीवी के बहुत से पार्ट्स ई-विटारा से मिलते जुलते हो सकते हैं. आइए जानते हैं इस कार जुड़ी खास बातें। 

ये मारुति सुजुकी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार हो सकती है. ई-विटारा के बाद कंपनी इस कार को फैमिली बायर्स को टार्गेट करने के लिए उतार सकती है. टेस्ट म्यूल में कार हाई रूफलाइन, ठीक-ठाक ग्लास एरिया और स्कॉयर्ड ऑफ रियर सेक्शन के साथ दिख रही है. रियर की बात करें, तो इसमें वर्टिकल टेललैम्प्स मिलेंगे. वहीं फ्रंट क्लोज्ड ऑफ ग्रिल के साथ आएगा। 

ये भी पढ़ें :  PMO बना 'सेवा तीर्थ', राजपथ हुआ 'कर्तव्य पथ': मोदी सरकार की नेम चेंज पॉलिसी की पूरी लिस्ट

चार्जिंग, रेंज और कॉस्ट 
मारुति सुजुकी वाईएमसी (YMC) में बहुत कुछ ई-विटारा से मिलता-जुलता होगा. इसमें 49kWh और 61kWh की बैटरी मिल सकती है. बड़ी बैटरी के साथ ये कार 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज क्लेम कर सकती है. इस कार को हार्टेक ई प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। 

यहां अगर कार की चार्जिंग कॉस्ट की बात करें, तो घर पर 61kWh की बैटरी वाली कार को चार्ज करने में 500 रुपये से 700 रुपये का खर्च आता है. वहीं पब्लिक एसी चार्जर से कार को चार्ज करने में 800 रुपये से ज्यादा लगेंगे, जबकि डीसी चार्जर से कार को चार्ज करने में 1500 रुपये के आसपास खर्च हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें :  सिर्फ ₹1,999 EMI में कार! बाइक छोड़ Maruti की कारें खरीद रहे लोग, 80,000 यूनिट्स बिकीं

कब तक आएगी कार?
इस कार का हमें टोयोटा अवतार भी देखने को मिल सकता है. जिस तरह से ई-विटारा को टोयोटा ने अर्बन क्रूजर इबेला नाम से लॉन्च किया. उसी तरह से मारुति सुजुकी वाईएमसी को भी टोयोटा दूसरे नाम से लॉन्च कर सकती है. अपकमिंग इलेक्ट्रिक 7 सीटर का प्रोडक्शन मारुति सुजुकी की गुजरात वाली फैसिलिटी में होगा।  

ये भी पढ़ें :  मारुति ने बिक्री में 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, 7 मॉडल के दम पर रचा इतिहास

मारुति सुजुकी इस कार को एक्सपोर्ट भी कर सकती है. यानी हमें ये ग्लोबल मार्केट में भी देखने को मिलेगी. इलेक्ट्रिक एमपीवी अगले साल लॉन्च हो सकती है. इस कार का सीधा मुकाबला किआ कारेन्स क्लैविस ईवी से होगा. मारुति इसे कारेन्स क्लैविस से कम कीमत पर लॉन्च कर सकती है। 

एमपीवी मार्केट में मारुति की मजबूत पकड़ है. खासकर अर्टिगा की वजह से लगभग आधे एमपीवी मार्केट पर मारुति सुजुकी का कब्जा है. कंपनी पेट्रोल और सीएनजी अवतार में एमपीवी अर्टिगा और एक्सएल6 के रूप में बेचती ही है. इलेक्ट्रिक एमपीवी की एंट्री से बचा हुआ वो गैप भी भर जाएगा, जिसमें लोगों को इलेक्ट्रिक कार चाहिए होती है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment