मेष आज आपका दिमाग एक्टिव है और अवसर रोमांचक लग रहे हैं। प्यार, काम, स्वास्थ्य और धन के मामले में आज बेहतरीन नतीजों के लिए जिज्ञासु और खुश रहें। चाहे किसी को हंसाना हो या काम पर कोई समस्या सुलझाना हो, आपकी एनर्जी हाई है। वृषभ आज फालतू खरीदारी से बचें। सैर और पढ़ने के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खुली बातचीत आपके पर्सनल कनेक्शन में अंडरस्टैंडिंग और आनंद को बढ़ावा देगी। आपका नेचर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। मिथुन आज का दिन जीवन में बदलाव ला सकता…
Read MoreDay: August 12, 2026
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन की राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को कृषि, पशुपालन एवं अन्य आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ कृषि आदान, गुणवत्तापूर्ण बीज, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ाव उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका सकारात्मक परिणाम अब ग्रामीण महिलाओं की आय और आत्मविश्वास में दिखाई दे रहा है। सरगुजा जिले के झूमरपारा की मती शकुंतला राजवाड़े इसकी प्रेरक मिसाल हैं। गायत्री स्व-सहायता समूह…
Read MoreIFA अनुपूरण में देश में तृतीय स्थान, उत्कृष्ट IEC प्रदर्शन के लिए भी मिला राष्ट्रीय सम्मान
भोपाल एनीमिया मुक्त भारत (AMB) अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में मध्यप्रदेश को दो अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं। प्रदेश को सभी छह लक्षित लाभार्थी समूहों में आयरन एवं फोलिक एसिड (IFA) अनुपूरण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए देश में तृतीय स्थान मिला है, वहीं एनीमिया नियंत्रण एवं जन-जागरूकता से संबंधित उत्कृष्ट IEC सामग्री के लिए “Best IEC Display” सम्मान प्रदान किया गया। सभी छह…
Read Moreसतपुड़ा ताप विद्युत गृह की 250 मेगावाट इकाई ने लगातार 100 दिन संचालन का बनाया रिकॉर्ड
भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह, सारनी की 250 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट नंबर-11 ने 2 मई 2026 से लगातार 100 दिनों तक निर्बाध संचालन का महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किया है।यह यूनिट पिछले पांच वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस यूनिट ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 202 दिन, वर्ष 2024-25में 235 और वर्ष 2025-26 में 138 दिनों तक लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया है। यूनिट के इस उल्लेखनीय प्रदर्शन पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सतपुड़ा ताप विद्युत…
Read Moreयोगी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई रफ्तार, पूर्वांचल-मध्यांचल बन रहे निवेश के नए पावर सेंटर
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब केवल देश का बड़ा कृषि उत्पादक राज्य ही नहीं, बल्कि कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन का भी बड़ा केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। योगी सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों और औद्योगिक विकास को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने की रणनीति का असर खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। प्रदेश में 40 खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) जारी किए गए हैं। इनमें पूर्वांचल और मध्यांचल की 21 से…
Read Moreडिजिटल गवर्नेंस की मिसाल बना मध्यप्रदेश : पोषण ट्रैकर ऐप और एफआरएस तकनीक से सुधरा मातृ शिशु स्वास्थ्य : मंत्री भूरिया
भोपाल महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'जन विश्वास अभियान' के तहत प्रदेश ने पोषण सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं के वितरण में एक नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक—'पोषण ट्रैकर ऐप' और बायोमेट्रिक आधारित 'फेस रिकॅग्निशन सिस्टम' (FRS)—के पारदर्शी क्रियान्वयन से राज्य के मातृ एवं बाल स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार दर्ज किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 50.36 लाख से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य एवं…
Read Moreशहपुरा आरओबी के एप्रोच पुनर्निर्माण के लिये उच्चस्तरीय बैठक
भोपाल लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा है कि क्षतिग्रस्त शहपुरा जबलपुर रेलवे ओवर ब्रिज के एप्रोच का स्थायी पुनर्निर्माण पूरी तकनीकी गंभीरता और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाए। पुनर्निर्माण में संरचनात्मक सुरक्षा, निर्माण की गुणवत्ता और दीर्घकालीन स्थायित्व सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्य के प्रत्येक चरण में निर्धारित मापदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और पुनर्निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। मंत्री सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने तक नागरिकों एवं यातायात के सुरक्षित,…
Read Moreअवैध हथियारों के नेटवर्क पर मध्यप्रदेश पुलिस का करारा प्रहार — विगत 5 दिनों में 31 अवैध हथियार जब्त, 10 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल मध्यप्रदेश में अवैध हथियारों के निर्माण, तस्करी, खरीदी-बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। विगत 5 दिनों में बुरहानपुर, खरगोन, सागर एवं इंदौर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 31 अवैध हथियार बरामद किए हैं। इन कार्रवाइयों में अवैध हथियारों की तस्करी एवं सप्लाई से जुड़े आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हथियार निर्माण की गतिविधि का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने हथियारों के साथ जिंदा कारतूस, मैगजीन, हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री तथा तस्करी में उपयोग किए जा…
Read Moreबिजली के बिल से रोशन हुई 16 हजार महिलाओं की जिंदगी, 3500 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा कराए
लखनऊ उत्तर प्रदेश के गांवों में बिजली का बिल अब सिर्फ घर का खर्च नहीं, बल्कि हजारों महिलाओं की कमाई का जरिया भी बन रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 16 हजार विद्युत सखियों ने अब तक 1,53,62,709 बिजली बिल जमा कराकर करीब 3,500 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह कराया है। इस काम के बदले महिलाओं के हाथ 45.4 करोड़ रुपये की कमाई आई है। योगी सरकार के इस मॉडल से एक तरफ ग्रामीण महिलाओं को अपने गांव और आसपास ही रोजगार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ…
Read Moreजनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर
भोपाल राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने कहा की “जनता ने हम पर जो असीम विश्वास जताया है, उसे सतत विकास कार्यों के माध्यम से चरितार्थ करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।" पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत के विभिन्न अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रही थीं । उन्होंने कहा कि सावन के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों की दीर्घकालिक अभिलाषाएं साकार हो रही हैं। जनप्रतिनिधि के रूप में जन-आकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र की…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार हरेली पारंपरिक तरीके से पूजा-पाठ कर मनाई। उन्होंने नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास मे गौमाता एवं कृषि औजारों नांगर, गैती, कुदारी इत्यादि की विधिवत पूजा-अर्चना की। घर के प्रवेश द्वार पर आरोग्य और हरियाली के प्रतीक नीम की डाली लगाई। उन्होंने हरेली पर ईश्वर से प्रदेश में अच्छी बारिश, खुशहाली और खेतों में लहलहाती फसल की कामना की। उप मुख्यमंत्री साव ने प्रदेशवासियों को हरेली की बधाई देते हुए कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की माटी, खेती-किसानी और लोक…
Read Moreदुनिया में बजेगा भारत का डंका! SBI का बड़ा अनुमान, US-चीन को पीछे छोड़ सकता है भारतीय अर्थव्यवस्था का दम
नई दिल्ली भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक शानदार रिपोर्ट आई है. एसबीआई रिसर्च (SBI Research) की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) में भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ लगभग 8% रहने का अनुमान है। दरअसल, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट बेहद सकारात्मक संकेत है. क्योंकि यह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा लगाए गए 7% के अनुमान से भी 1 फीसदी ज्यादा है. यह अनुमान न केवल आरबीआई के 7% के पूर्वानुमान से 1 फीसदी अधिक है, बल्कि यह दर्शाता है कि वैश्विक अनिश्चितताओं…
Read Moreशीघ्र एचआईवी जांच और उपचार से एचआईवी महामारी पर नियंत्रण संभव : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वीडियो संदेश में कहा कि समय पर एचआईवी जांच और उपचार से संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बिना संकोच एचआईवी जांच कराने तथा संक्रमित व्यक्तियों से एआरटी उपचार प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने गर्भवती माताओं की गर्भावस्था के प्रथम तीन माह में एचआईवी, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस-बी की जांच कराने पर भी जोर दिया। मध्यप्रदेश राज्य…
Read Moreजस्टिस वर्मा से पूछे गए पैसों पर सवाल, न ठीक से जवाब दे पाए न रकम बता पाए; जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
नई दिल्ली दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर मिले कैश की जांच करने वाली कमेटी की रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा में पेश हो गई. कमेटी ने जस्टिस वर्मा के ऊपर लगे तीनों आरोपों को सही माना है. कमेटी ने यह बात भी मानी है कि घर पर जो कैश मिले थे, उसे लेकर जस्टिस वर्मा के जवाब संतोषजनक नहीं थे। जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर पिछले साल 14 मार्च की रात को भारी मात्रा में कैश मिला था. उस समय जस्टिस वर्मा घर…
Read Moreमध्यप्रदेश में बढ़ रहा हाथियों का कुनबा
भोपाल मध्यप्रदेश के जंगलों में हाथियों की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। बाघों के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अब हाथियों के लिए भी अनुकूल रहवास के रूप में उभर रहा है। यहां हाथियों का कुनबा लगातार फल-फूल रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एवं आसपास के लैंडस्केप में वर्तमान में करीब 50 से 70 जंगली हाथियों की मौजूदगी का अनुमान है। वहीं शहडोल जिले के पश्चिमी ब्यौहारी क्षेत्र में भी करीब 25 हाथियों का दल पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से लगातार रह रहा है। वर्ष 2018 से बांधवगढ़…
Read More
