Breaking
22 Nov 2026, Sun

डिजिटल गवर्नेंस की मिसाल बना मध्यप्रदेश : पोषण ट्रैकर ऐप और एफआरएस तकनीक से सुधरा मातृ शिशु स्वास्थ्य : मंत्री भूरिया

भोपाल 

महिला बाल विकास मंत्री  निर्मला भूरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे 'जन विश्वास अभियान' के तहत प्रदेश ने पोषण सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं के वितरण में एक नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आधुनिक तकनीक—'पोषण ट्रैकर ऐप' और बायोमेट्रिक आधारित 'फेस रिकॅग्निशन सिस्टम' (FRS)—के पारदर्शी क्रियान्वयन से राज्य के मातृ एवं बाल स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार दर्ज किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 50.36 लाख से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं, लाभार्थियों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए लागू बायोमेट्रिक सत्यापन तकनीक के जरिए गर्भवती महिलाओं के सत्यापन में राज्य ने 99.99% की ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़ें :  अब पांचवीं व आठवीं बोर्ड परीक्षा की अंकसूची होगी हाइटेक, डिजिटल प्रिटिंग अंकसूची प्रदान की जाएगी

तकनीक और पारदर्शिता से अंतिम छोर तक पहुँच रहा योजनाओं का लाभ

मंत्री  भूरिया ने इस सफलता को सुशासन की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि 'पोषण ट्रैकर' केवल एक डिजिटल एप्लीकेशन नहीं, बल्कि पोषण सेवाओं में पारदर्शिता, सटीकता और त्वरित जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। एफआरएस और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि पूरक पोषण आहार और स्वास्थ्य सेवाएँ बिना किसी रूकावट के सीधे वास्तविक लाभार्थियों तक समय पर पहुँचें। आंगनवाड़ी केंद्रों पर दैनिक सेवाओं—जैसे पूरक पोषण आहार वितरण, बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग, गृह भेंट और सामुदायिक गतिविधियों—की मॉनिटरिंग पारदर्शी रूप से की जा रही है। ऐप से प्राप्त रियल-टाइम डेटा के आधार पर अति कुपोषित (SAM) और मध्यम कुपोषित (MAM) बच्चों की तत्काल पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्रों (NRC) और विशेष स्वास्थ्य देखभाल से जोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  विदयुत वितरण कंपनी से नो ड्यूज प्रमाण पत्र लेना हुआ आसान

प्रमुख श्रेणियों में बायोमेट्रिक सत्यापन का उत्कृष्ट प्रदर्शन

राज्य में बायोमेट्रिक आधार फेस मैचिंग में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। गर्भवती महिलाओं की श्रेणी में पंजीकृत 4,54,951 महिलाओं में से 99.99% का बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा हो चुका है, जिसमें अनूपपुर, बालाघाट, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया और देवास सहित 25 से अधिक जिलों ने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। इसी प्रकार धात्री माताओं के वर्ग में पंजीकृत 3,44,160 माताओं में से 99.87% (3,43,729 माताओं) का सत्यापन पूर्ण हुआ है, जिसमें अनूपपुर, बुरहानपुर, सिवनी और उमरिया जिले अग्रणी रहे हैं। इसके अतिरिक्त 6 माह से 3 वर्ष के 25,38,587 पंजीकृत बच्चों में से 94.69% (24,03,712 बच्चे) का सफल बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा चुका है, जिसमें सिवनी और नीमच शीर्ष स्थान पर हैं। मंत्री  भूरिया ने उच्च कुपोषण दर वाले क्षेत्रों में विशेष समीक्षा बैठकें आयोजित कर सघन अभियान चलाने और मैदानी अमले को शत-प्रतिशत गृह भ्रमण के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें :  प्रकृति और विकास के बीच संतुलन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *