Breaking
23 Nov 2026, Mon

शीघ्र एचआईवी जांच और उपचार से एचआईवी महामारी पर नियंत्रण संभव : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल 

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने वीडियो संदेश में कहा कि समय पर एचआईवी जांच और उपचार से संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बिना संकोच एचआईवी जांच कराने तथा संक्रमित व्यक्तियों से एआरटी उपचार प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने गर्भवती माताओं की गर्भावस्था के प्रथम तीन माह में एचआईवी, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस-बी की जांच कराने पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पूर्व मंत्री पटेल के पिताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा कमला नगर सिविल डिस्पेंसरी में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री  नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एचआईवी के नियंत्रण एवं रोकथाम में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से ब्रेकफ़्री इंडिया पोर्टल के माध्यम से एचआईवी जोखिम का आकलन करने एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें :  अमृता फडणवीस के भजन ने जीता दिल, दिग्विजय बोले- ‘अच्छा लगा’, 4 दिन में 45 लाख से अधिक व्यूज

अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों, सघन शहरी बस्तियों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम सभाओं और ग्राम स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में प्रदेश की जनता, संस्थाओं एवं संगठनों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संचालक भोपाल संभाग डॉ. नीरा चौधरी, सीएमएचओ भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, संयुक्त संचालक  सविता ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग एवं मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  आधी रात करैरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री तोमर

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *