Breaking
22 Nov 2026, Sun

लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर

नई दिल्ली
 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लेबनान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर वहां की सरकार और जनता को बधाई दी। उन्होंने लेबनान के विदेश मंत्री यूसुफ रज्जी को शुभकामनाएं देते हुए दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की भारत की इच्छा जताई।

रविवार को जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, 'लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर विदेश मंत्री यूसुफ रज्जी, सरकार और वहां की जनता को शुभकामनाएं। दोनों देशों के संबंधों को और गहरा करने की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद है।'

भारत-लेबनान के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
जयशंकर की यह पोस्ट ऐसे समय आई है, जब भारत और लेबनान के बीच कूटनीतिक संपर्क बढ़ रहे हैं। दोनों देश व्यापार, निवेश और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर तलाश रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  8वें वेतन आयोग से सरकारी कर्मचारियों की कितनी सैलरी बढ़ेगी? जान लीजिए ये फॉर्मूला

इसी दिशा में 9 नवंबर को नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच पहली बार विदेश कार्यालय स्तर की वार्ता हुई थी। बैठक में भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और राजनीतिक, सुरक्षा, व्यापार, आर्थिक मामलों तथा सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

इस वार्ता की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन और लेबनान के विदेश मंत्रालय के महासचिव राजदूत अब्देल सत्तार इस्सा ने की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक, दोनों देशों ने व्यापार एवं निवेश, डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और फार्मास्यूटिकल्स को भविष्य में सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में चिह्नित किया। इसके अलावा आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

ये भी पढ़ें :  कर्नाटक में सड़क हादसा: लॉरी और बस की टक्कर, आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त में भी हुई थी उच्चस्तरीय बातचीत
इससे पहले श्रीप्रिया रंगनाथन ने 16 से 21 अगस्त तक मिस्र, फलस्तीन और लेबनान की आधिकारिक यात्रा की थी। 21 अगस्त को बेरूत में उन्होंने लेबनान के विदेश मंत्रालय के महासचिव अब्देल सत्तार इस्सा से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम से भी मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई थी।

लेबनान में शांति मिशन में भारत का योगदान
जयशंकर ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भारत के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने भारतीय सेना की मेजर अभिलाषा बराक को मिले सम्मान का जिक्र किया। उन्हें मई 2026 में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के साथ उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र का 'मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर' पुरस्कार दिया गया था। यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में उनके योगदान को मान्यता देता है। भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय शांति अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

ये भी पढ़ें :  अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत और लेबनान के बीच लंबे समय से राजनयिक संबंध हैं। दोनों देश नियमित उच्चस्तरीय बातचीत और संस्थागत संवाद के जरिए अपने संबंधों को विस्तार देने की दिशा में काम कर रहे हैं।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *