Breaking
22 Nov 2026, Sun

शिव भजनों की धुन पर 10 मिनट का ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो बनेगा आकर्षण

रेत पर शिव भजनों की धुन के साथ 10 मिनट का ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा आकर्षण का केंद्र

श्री काशी विश्वनाथ धाम के सामने 10 मिनट तक दिखेगा ग्रीन आतिशबाजी का नजारा

वाराणसी
काशी की उत्तरवाहिनी मां गंगा के दोनों तट इस बार देव दीपावली पर अद्भुत रोशनी से जगमगाएंगे। एक ओर अर्धचंद्राकार घाट दीपों की माला पहनकर अलौकिक छटा बिखेरेंगे, तो दूसरी ओर गंगा पार रेती पर आसमान सतरंगी रोशनी से सराबोर होगा। यहां पर्यटकों को ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो, लेजर शो और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। भगवान शिव के भजनों की धुन पर होने वाली ग्रीन आतिशबाजी और आसमान में आकर्षक रंग-बिरंगे दृश्य देव दीपावली के उत्सव को और भव्य बनाएंगे।

शिव भजनों की धुन पर आसमान में बिखरेगी ग्रीन आतिशबाजी की सतरंगी छटा
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि गंगा पार रेती पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो की तैयारियां चल रही हैं। करीब 10 मिनट तक चलने वाले इस शो में भगवान शिव से जुड़े  "हर-हर महादेव शंभू ,डमरू बजाया भोलेनाथ ने ,शिव तांडव स्तोत्रम्,मेरा भोला है भंडारी, और   महाकाल" जैसे भजनों के नौ से दस ट्रैक पर आतिशबाजी का आयोजन होगा। इस दौरान आसमान में कई आकर्षक आकार और रंग-बिरंगे पैटर्न दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें :  छात्रों के हित में बड़ा फैसला, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी

श्री काशी विश्वनाथ धाम के सामने 10 मिनट तक दिखेगा ग्रीन आतिशबाजी का नजारा
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि  24 नवंबर को वाराणसी में आयोजित होने वाली देव दीपावली के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने गंगा पार रेती पर रात 8:30 से 8:40 बजे तक 10 मिनट के ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो का आयोजन प्रस्तावित है। लेज़र  शो में संगीत, लेजर और ग्रीन आतिशबाजी का समन्वय देखने को मिलेगा। योगी सरकार देव दीपावली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए घाटों पर 11 लाख दीप जलाने के साथ इस तरह के विशेष आकर्षण भी तैयार की  है।

आतिशबाजी के दौरान प्रदूषण रहित रंग बदलने वाली आकर्षक आकृतियां आसमान में दिखेंगी
ऐक्सिस कम्युनिकेशन के वाइस प्रेसिडेंट संजय प्रताप सिंह ने बताया कि देव दीपवाली के अवसर पर भारत में पहली बार 8 इंच के विशेष आतिशबाजी शेल्स का इस्तेमाल किया जाएगा ,आतिशबाजी के दौरान रंग बदलने वाली आकर्षक आकृतियां  आसमान में दिखाई देंगी। इस शो में इस्तेमाल होने वाले क्रैकर्स लगभग 8 इंच के शेल्स के माध्यम से आतिशबाजी के गोले लगभग 500 से 600 फीट की ऊंचाई तक पहुंचेंगे ,जमीन पर आतिशबाजी का फैलाव लगभग 1200 फीट चौड़ा होगा, आसमान में  जाने के बाद आतिशबाजी का विस्तार लगभग 1600 से 1800 फीट चौड़ा हो जाएगा। जिससे इनकी रोशनी दूर से भी दिखाई देगी। उनके अनुसार, ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स प्रदूषण रहित हैं।  आधुनिक तकनीक के माध्यम से तैयार यह आयोजन पारंपरिक आतिशबाजी से अलग अनुभव देने की तैयारी में है। माल्टा की आतिशबाजी से प्रेरित विशेष आकृतियां बनाई जाएंगी। इसमें आसमान में सुंदर ज्यामितीय डिजाइन,आकृतियां और कई रंगों में एक के बाद एक होने वाले शानदार धमाके देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी की यूपी पुलिस के 18 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने प्रदेश भर में निकाली बाइक रैली

लेजर शो, संगीत और आतिशबाजी का संगम बनाएगा देव दीपावली को यादगार
पूर्णिमा की रात लेजर शो आसमान को जीवंत रंगों और आकर्षक पैटर्न से रोशन करेगा। शिव भजनों की धुन, लेजर की सतरंगी रोशनी और ग्रीन आतिशबाजी का एक साथ नजारा पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करेगा। मां गंगा के जल में आतिशबाजी और रोशनी का प्रतिबिंब इस दृश्य की खूबसूरती को और बढ़ाएगा। गंगा के दोनों तटों से पर्यटक घाटों पर होने वाली गंगा आरती के साथ गंगा पार रेती पर आयोजित इस विशेष शो का भी आनंद ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिया गया पैसा, भारतीयों की हत्या में योगदान देने जैसा; सनराइजर्स पर भड़के सुनील गावस्कर

देव दीपावली पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम
योगी सरकार के प्रयासों से काशी की देव दीपावली को स्थानीय आयोजन से वैश्विक पहचान मिली है। हर वर्ष इसकी भव्यता और आकर्षण बढ़ने के साथ देश-विदेश से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भागीदारी भी बढ़ रही है। इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालुओं के काशी पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए प्रशासन सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां कर रहा है। घाटों से लेकर प्रमुख सड़कों तक भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने की व्यवस्था बनाई जा रही है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *