Breaking
22 Nov 2026, Sun

अमृता फडणवीस के भजन ने जीता दिल, दिग्विजय बोले- ‘अच्छा लगा’, 4 दिन में 45 लाख से अधिक व्यूज

भोपाल / मुंबई 

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता की तारीफ की है। अमृता फडणवीस द्वारा गाए गए गीत 'कोई बोले राम-राम, कोई खुदा' को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा-

धन्यवाद अमृता फडणवीस जी, आपके श्रीमुख से गुरु नानक जी के शब्दों पर गाए हुए “शब्द” सुने। बहुत अच्छा लगा।

अमृता फडणवीस अपनी लाइफ स्टाइल, मॉडलिंग प्रोजेक्ट और सिंगिंग को लेकर चर्चाओं में रहती है। उनका नया भजन "कोई बोले राम राम, कोई खुदा" हाल ही में टी-सीरीज के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसको अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 24 अक्टूबर को रिलीज हुए इस भजन को अब तक 45 लाख 86 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर हैशटैग #AmrutaFadnavisSong ट्रेंड किया है। कई मशहूर हस्तियों ने भी उनकी तारीफ की है। बता दें कि अमृता के फेसबुक पर 2.1 मिलियन, इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन, ट्विटर पर 2 लाख 38 हजार और यू-ट्यूब पर 62 हजार फॉलोअर हैं।

ये भी पढ़ें :  Stock Market Down: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 500 अंक टूटा; IT-टेक स्टॉक्स में भारी गिरावट

बैंक में कैशियर बनकर की थी करियर की शुरुआत अमृता फडणवीस का जन्म 9 अप्रैल 1979 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। नागपुर के ही जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद पुणे में सिंबायोसिस से एमबीए (फाइनेंस) की डिग्री ली।

2003 में एक्सिस बैंक में एग्जीक्यूटिव कैशियर के रूप में करियर की शुरुआत हुई। फिलहाल इसी बैंक में ट्रांजेक्शन बैंकिंग डिपार्टमेंट की वाइस प्रेसिडेंट हैं।

अमृता की शादी साल 2005 में देवेंद्र फडणवीस से हुई थी। अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ-साथ उन्होंने सामुदायिक गतिविधियों में भी भाग लिया। महिला सशक्तिकरण के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से काम भी किया।

आज अमृता फडणवीस एक सफल बैंकर, कलाकार और समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इसके अलावा वे बीते कुछ सालों में शौकिया तौर पर गाने भी गा रही हैं।

ये भी पढ़ें :  छतरपुर में पूर्व सरपंच की हत्या का मामला, दो आरोपियों ने तीन गोली मारी

महाशिवरात्रि पर रिलीज किया था एक और गीत अमृता ने इसी साल महाशिवरात्रि पर खुद का लिखा गीत "देवाधिदेव तू महादेव" रिलीज किया था। इसे फेमस सिंगर शंकर महादेवन ने गाया था जबकि अमृता ने इसमें एक्ट किया था।

दोस्त के घर अमृता से मिले थे देवेंद्र फडणवीस नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट, नागपुर के CEO शैलेश जोगलेकर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 2005 से वह, अमृता और देवेंद्र दोनों के कॉमन फ्रेंड हैं। अमृता रानाडे फडणवीस पेशे से बैंकर, एक्ट्रेस और सिंगर हैं। उनके माता-पिता नागपुर में डॉक्टर हैं।

2005 में एक दिन उनके घर पर ही अमृता और देवेंद्र की पहली मुलाकात हुई थी। तब देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार विधायक बने थे। अमृता अपने घर पर बोलकर आई थीं कि वह आधे घंटे में आ जाएंगी। हालांकि, देवेंद्र से मिलने के बाद उनकी मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

ये भी पढ़ें :  राजधानी दिल्ली को मिल सकती हैं नई महिला मुख्यमंत्री, CM रेस में किस-किसका नाम

कुछ समय बाद देवेंद्र और अमृता की मां ने मिलकर शादी तय की। 17 नवंबर 2005 को दोनों की अरेंज मैरिज हुई। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम दिविजा फडणवीस है।

मुख्यमंत्री पति से गाना सुनती हैं अमृता एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अमृता ने कहा था, 'देवेंद्र के साथ मुलाकात से पहले मैं घबराई हुई थी। मुझे टेंशन और प्रेशर महसूस हो रहा था। मैं सोच रही थी कि देवेंद्र किस टाइप के इंसान होंगे। नेताओं को लेकर मेरे दिमाग में नकारात्मक छवि थी, लेकिन उनसे मिलकर मुझे लगा कि वह सच्चे इंसान और डाउन टु अर्थ हैं।

अमृता ने बताया कि उन्हें देवेंद्र से गाना सुनना पसंद है। अक्सर फ्री होने पर वो पति से गाना सुनती हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *