छतरपुर में पूर्व सरपंच की हत्या का मामला, दो आरोपियों ने तीन गोली मारी

छतरपुर

छतरपुर में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने पूर्व सरपंच ब्रजगोपाल राजपूत को तीन गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना जिले के जुझारनागर थाना अक्षेत्र की है, जहां देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। छतरपुर जिले के जुझारनगर थाना के बनियानी गांव में 45 वर्षीय पूर्व सरपंच बृजगोपाल राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह के बारे में पता चला है कि तालाब में मछली डालने को लेकर पूर्व से आपसी रंजिश चल रही थी जिसके फलस्वरूप इस घटना को अंजाम दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 210 करोड़ राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण

मृतक के भाई का आरोप है कि दो लोगों ने अलग-अलग कट्टे से फायर कर 3 गोली मारी और हत्या कर दी। आरोप हैं कि उक्त आरोपी मृतक से जलन भावना रखते थे जिसके चलते सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment